8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के लिए की थी प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या, इस चूक से चढ़ा पुलिस के हत्थे

मृतक मां बेटे थे जिन्हें महिला के प्रेमी ने ही मारा था। जबकि तीन साल की बच्ची को छोड़ दिया था।

3 min read
Google source verification
moradabad

संभल: करीब एक महीना पहले जनपद के चिमियावली गांव में एक महिला और बच्चे की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। जिससे यहां से लेकर पूरा पुलिस महकमा हिल गया था। दोनों ही शव पूरी तरह निवस्त्र थे। पुलिस के लिए ये पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था जिसे खोलना किसी चुनौती से कम नहीं था। इसलिए स्थानीय पुलिस के साथ ही खुद एडीजी बरेली प्रेम प्रकाश भी इसकी मानीटिरिंग कर रहे थे। जिसका आज एडीजी प्रेम प्रकाश ने खुलासा कर दिया। मृतक मां बेटे थे जिन्हें महिला के प्रेमी ने ही मारा था। जबकि तीन साल की बच्ची को छोड़ दिया था। फ़िलहाल उसे अब चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस घटना में शामिल प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के इस शहर में आग से बचाव के विभाग दे रहा है ये टिप्स

डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती पर इस रूप में नजर आए भाजपा सांसद संजीव बालियान

एडीजी प्रेम प्रकाश ने दोनों हत्याओं का खुलासा करते हुए बताया कि 18 मार्च को संभल कोतवाली के चिमियावली में एक गेहूं के खेत में महिला व बच्चे की निवस्त्र लाश मिली थी। दोनों की गर्दन कटी हुई थी। जिस कारण शवों की शिनाख्त नहीं हुई थी। यह पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर थे। पुलिस टीमों को जांच में लगाया था। जांच में मृतका की शिनाख्त ममता उर्फ शाहिन के रूप में हुई। दूसरी लाश उसके बेटे समीर उर्फ करन की थी। वह मूल रूप से बदायूं जिले के थाना वजीरगंज की रहने वाली थी। वह प्रेमी वाहिद के घर में साल भर से बतौर पत्‍‌नी की हैसियत से रह रही थी। वाहिद की छह माह पहले चिमियावली निवासी अरमाना से शादी हुई थी। जिसका पता चलने के बाद पति पत्नी में तकरार रहने लगी थी।

इस पर वाहिद ने पत्‍‌नी अरमाना, भाई गुड्डू, ससुर कलुआ व सास सोफिया के साथ मिलकर ममता व उसके बच्चों को हत्या किस साजिश बना डाली। 18 मार्च को वाहिद व उसका भाई ममता व उसके 10 वर्षीय बेटे, तीन साल की मासूम बेटी मंजू को लेकर चिमियावली आए थे। रात में उसकी व बेटे की सिर काटकर हत्या कर दी थी। शवों की पहचान न हो इसलिए दोनों के कपडे उतार दिए थे। तीन साल की मंजू पर उन्हें तरस आ गया था ,इसलिए उसे छोड़ दिया था।

योगी सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

खेत में काम कर रहे किसान को दिनदहाड़े मारी गोली, देखें वीडियो

पुलिस के मुताबिक वाहिद का प्रेम प्रसंग ममता के साथ गाजियाबाद में परवान चढ़ा था। वाहिद प्रेम में उसने अपने पति तक को छोड़ दिया था। दो बच्चों समीर व मंजू को लेकर वह साल भर से उसके साथ रह रही थी। वहीँ दूसरी शादी होने के बाद वाहिद ममता से छुटकारा पाना चाहता था और इसीलिए उसकी और उसके बच्चों की हत्या की साजिश कर डाली। ममता छ माह की गर्भवती भी थी। ये बात पोस्टमार्टम में सामने आई थी। हत्या में पुलिस को भटकाने के लिए शव के आस पास अन्य प्रान्तों की खाद्य साम्रगी भी डाली गयी थी। लेकिन जब दोनों शवों के डीएनए मैच किये गये तो पता चला कि मृतक आपस में मां बेटे हैं,जिस पर स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की और फिर जब सुराग लगा तो आरोपी वाहिद को उठा लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है।क्यूंकि अभी उसका कोई वारिस नहीं सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक वाहिद ने अपनी पत्नी को संतुष्ट करने के लिए ममता व समीर के सिर काटकर पालीथिन में रख लिये थे। जब उसे दिखा दिया तो बच्चे के सिर को जंगल में फेंक दिया और महिला के सिर को नदी में दबा दिया था। पुलिस एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग