3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एसएसपी ने पब्लिक के साथ खेले बच्चों वाले खेल, सांप-सीढ़ी ने दिल जीता

मुरादाबाद पुलिस पारम्परिक बचपन के खेल के जरिये अब लोगों से दोस्ती भी बढ़ा रही है। इसे नाम दिया गया है जनतागिरी का।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 23 Jun 2018, 10:23 AM IST

moradabad

इस एसएसपी ने पब्लिक के साथ खेले बच्चों वाले खेल, सांप-सीढ़ी ने दिल जीता

मुरादाबाद:जनता से बेहतर तालमेल के लिए ने अब अनूठा प्रयोग शुरू किया है। जिसमें वो न सिर्फ संवाद बल्कि दूसरे तरीके से भी लोगों से अपना घुलना मिलना बढ़ाएगी। इसमें पारम्परिक बचपन के खेल के जरिये अब लोगों से दोस्ती भी बढ़ा रही है। इसे नाम दिया गया है जनतागिरी का। इसकी शुरुआत आज सुबह सोनकपुर स्टेडियम में एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने की। वहां उन्होंने न सिर्फ खुद कई खेलों में प्रतिभाग किया बल्कि स्टेडियम में मौजूद हर उम्र के लोगों से मिलकर कई खेल खेले। वहीँ पुलिस के इस बदले मिजाज से पब्लिक भी काफी खुश नजर आई।

बीच बाजार सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, भीड़ ने घेरा तो खुद पर भी किए वार

इसलिए शुरू हुआ ये प्रयोग

कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के मुरादाबाद पुलिस उद्देश्य से शुरू की गयी इस योजना का खाका एसपी सिटी अंकित मित्तल ने तैयार किया। जिसे एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने अमली जामा पहनाया। इसमें शहर के किसी एक स्थान पर एकत्रित होकर सभी पुलिस कर्मी चाहे वो अधिकारी हों या अधीनस्थ सब एक सामान होंगे और खेलों में बतौर प्रतियोगी ही रहेंगे।

डंपिंग यार्ड पर अथॉरिटी का यू-टर्न लेकिन लोगों का विरोध जारी, नगाड़ा पीट कर जताया विरोध

ये खेल खेले गए

इसमें जनता के लोग भी शामिल रहेंगे उनके साथ बचपन के छूटे खेल,जैसे रुमाल उठाना.लंगड़ी लगाना,लूडो,कबड्डी समेत कई खेल हैं। स्टेडियम में आज ऐसे ही कई खेल खेले गए। जिसमें कई पुलिस वाले जीते तो हारे भी। जिसका आनंद सभी ने लिया। यही नहीं एसएसपी ने सभी जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरुष्कृत उत्साह भी बढ़ाया।

बड़ी खबर: सवा सौ करोड़ के जमीन घोटाले में आरोपी यीडा के पूर्व सीईओ व सेवानिवृत्त आईएएस पीसी गुप्ता गिरफ्तार

ये खेल सबसे ज्यादा हुआ पसंद

सबसे ख़ास आकर्षण रहा पुलिस का सांप सीढ़ी खेल जो पूरी तरह सांप सीढ़ी के साथ पाक्सो एक्ट पर आधारित था। इसमें उसके बारे में जानकारी थी। लोगों को पुलिस के ये खेल आज खूब पसंद आया।

आज इन राशि वालाें काे रहना हाेगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

सभी पुलिस कर्मियों की रहेगी भूमिका

एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने बताया कि ये क्रम अब लगातार जारी रहेगा। इसमें अलग अलग दिन सभी थानों की सहभागिता सुनिशिचित की। इससे न सिर्फ पुलिस कर्मियों का तनाव दूर होगा। बल्कि आम लोगों में पुलिस की छवि भी बेहतर होगी। वे भी अपने मन की हर बात पुलिस वालों से साझा कर पायेंगे। इससे आपसी भाई चारा भी बढेगा।