23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोड़े ने किया था दो महीने पहले महिला का मर्डर,लेकिन महिला की शिनाख्त अब भी बड़ी पहेली

छजलैट थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले पुलिस को एक लावारिश महिला की लाश बरामद हुई थी। महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया था।

2 min read
Google source verification
moradabad

घोड़े ने किया था दो महीने पहले महिला का मर्डर,लेकिन महिला की शिनाख्त अब भी बड़ी पहेली

मुरादाबाद: जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले पुलिस को एक लावारिश महिला की लाश बरामद हुई थी। महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया था। पुलिस ने आज महिला की हत्या का खुलासा तो कर दिया और हत्या करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला की शिनाख्त अभी भी नहीं हो पाई है। जो पुलिस के लिए अभी भी बड़ा सवाल है।

रामलीला के पोस्टर पर सीएम योगी की ऐसी फोटो देख भड़क गई हिंदू युवा वाहिनी

ऐसे हुआ शक

दो महीने मिली मृतक महिला की शिनाख्त और हत्या की वजह के लिए बहुत कोशिश की,लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला रहा था। इस बीच थाना क्षेत्र से एक युवक के अपहरण होने और फिर बरामद होने का मामला सामने आया। जिसमें युवक ने गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया था। जब सामान्य पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी इम्तियाज की दुकान पर पहुंची तो उसकी दुकान पर एक लाइन लिखी थी। जिसे देख पुलिस को घटना स्थल से मिली दो पर्चियों की याद आई। जिसमें उन्हीं लोगों के नाम थे जिस पर इम्तियाज ने अपने अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस को दोनों लिखावट एक ही व्यक्ति की लगीं। जिस पर शक के आधार पर इम्तियाज को हिरासत में लिए और दोनों हैण्ड राइटिंग फोरेंसिक जांच को भेजी। जहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

इस शहर में आने पर चली गई थी नारायण दत्त तिवारी की कुर्सी, घबराने लगे थे बड़े नेता


काफी दिनों से थी प्लानिंग
जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इम्तियाज उर्फ घोड़ा मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी इम्तियाज का अपने ही गांव के रहने वाले तीन लोगों से विवाद चला आ रहा था और वह उनसे बदला लेने के लिए काफी दिनों से प्लानिंग कर रहा था।

यूपी के इस शहर में मामूली बात पर सफाई कर्मी पर फायरिंग,ऐसे बची जान

ऐसे दिया अंजाम

इम्तियाज ने पन्द्रह अगस्त को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर घूमने वाली एक मंदबुद्धि महिला को देखा और उसे बहला कर अपने साथ ले गया। महिला को चंदोसी और रामपुर ले जाकर इम्तियाज ने उसके कपड़े बदलवाए और उसको नए कपड़े और श्रृंगार का सामान खरीद कर दिया। महिला का हुलिया बदलने के बाद इम्तियाज उसे लेकर मुरादाबाद आया और उसने नींद की गोलियां खरीदकर महिला को खिला दी। बेहोशी की हालत में इम्तियाज महिला को लेकर छजलैट क्षेत्र में गया जहां उसने चाकू से महिला का गला रेत दिया और शव के पास अपने विपक्षियों के नाम और मोबाइल की पर्ची छोड़कर फरार हो गया।

अब एक मात्र टीके से खत्म हो जाएगी ये खतरनाक बीमारी, बच्चे-बूढ़े सबको मिलेगा लाभ

पुलिस ने किया खुलासा
एसपी दिहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि शुरू में आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की,लेकिन जब कड़ी से कड़ी जोड़कर उससे पूछताछ की गयी तो उसने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया। आरोपी पर गाजियाबाद के इन्द्रपुरम थाने में भी हत्या का एक मामला दर्ज है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग