मुरादाबाद: गंगा की सहायक नदियों में भी बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने सभी जिलों में अधिकारीयों को फटकार लगाईं थी। उसी में शहर के किनारे से बहने वाली रामगंगा नदी भी शामिल है। इलाहबाद कुम्भ से पहले सभी नदियों के किनारे लगी प्रदूषण फैलाने वाले प्लांटों को रोकने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। लेकिन अब त्योहारी सीजन भी रामगंगा में काफी प्रदूषण लोगों की अनजाने होने की वजह से बढ़ जाता है। इसीलिए नवरात्र और दशहरे पर बड़ी मात्रा में लोग पूजा सामग्री और विसर्जन रामगंगा में करते हैं। लेकिन इस बार स्थानीय अधिकारीयों ने एनजीओ की मदद से लोगों से ऐसा न करने की अपील की है। इसके लिए नगर निगम से नदी के तट से पहले ही गड्ढा करवाकर उसमें सामग्री डालने को कहा है।