मुरादाबाद:CAA और NRC को लेकर सियासी संग्राम व लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। जी हां धारा 144 के बावजूद भी जनपद में लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इस कानून का विरोध किया। कुन्द्करी में सपा कार्यकर्ताओं ने कड़ाके की ठंड के बावजूद इस बिल के विरोध में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। और केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की अपील की।