बागपत। कैब के विरोध में दिल्ली में भड़के दंगों के बाद जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। खेकड़ा व रटौल में सोमवार को एसडीएम व सीओ को नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यहां जगह-जगह में भी पुलिस व पीएसी के जवान लगातार गश्त करते रहे।