जानकारी के अनुसार, सेक्टर 34 की पवेलियन सोसायटी में (IOC) आईओसी से रिटायर्ड देवब्रत अपने परिवार के साथ रहते है। उनके अनुसार कुछ दिन पहले उनके पास एक (FINANCE COMPANY) फाइनेंस कंपनी से (CALL) कॉल आया । कॉल करने वाले कहा कि आप ने ऐमाजॉन से (SHOPPING) शॉपिंग की थी। उसकी (EMI) ईएमआई नहीं भरी है। यह सुनते ही देवब्रत चौंक गये। उन्होंने कंपनी को बताया कि उन्होंने कोई फाइनेंस या ईएमआई नहीं बनवाई है। इसके कुछ दिन बाद फिर से उनके पास बजाज फाइनेंस की तरफ से भी (CALL) कॉल किया गया। उन्होंने कहा कि बिग बाजार से 13 हजार की शॉपिंग की थी और उसकी ईएमआई नहीं जमा कर रहे हैं। उन्होंने (LEGAL NOTICE) लीगल नोटिस भेजने की भी धमकी दे दी।