मोबाइल पोर्ट करने का नया नियम 16 दिसंबर से लागू हो गया है। ट्राई यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) तभी जेनरेट करेगा, जब कोई ग्राहक अपने (Mobile Number) मोबाइल नंबर को पोर्ट करने के लिए पात्र होगा। (TRAI) ट्राई इसका फैसला लेगा कि कोई ग्राहक अपना नंबर पोर्ट करने के लिए पात्र है या नहीं। इसके साथ ही अब मोबाइल नंबर पोर्ट करने पर 6.46 रुपये का चार्ज लगेगा। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर सिर्फ 3 दिनों में पोर्ट हो जाएगा।