1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से छह घंटे तक नहीं मिलेंगे टिकट और न जानकारी

रेलवे अपने पीआरएस यानि रेलवे कम्पुटर आधारित आरक्षण प्रणाली को अपग्रेड करने जा रहा है। ये समस्या पूरे देश भर में एक साथ रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 29 Apr 2018, 12:04 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: आने वाले बुधवार की आधी रात से अगले एक दिन तक आपको रेल टिकट नहीं मिल पायेगा और न ही आरक्षण और ट्रेनों सम्बन्धी जानकरी। जी हां चौंकिए नहीं क्यूंकि रेलवे अपने पीआरएस यानि रेलवे कम्पुटर आधारित आरक्षण प्रणाली को अपग्रेड करने जा रहा है। ये समस्या पूरे देश भर में एक साथ रहेगी। इसलिए बड़ी संख्या में यात्री प्रभावित होंगे। उत्तर रेलवे के पीआरओ नितिन चौधरी के मुताबिक पूरे देश में बुधवार रात से छह घंटे तक पीआरएस सिस्टम बंद रहेगा। इस दौरान स्टेशन पर पूछताछ ऑफिस और टीसी से ही सीट सम्बन्धी जानकारी मिलेगी। इस दौरान 139 नम्बर भी काम नहीं करेगा।

Up board results 2018: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का खत्म हुआ इंतजार, स्टूडेंट्स की बढ़ गई धड़कने, देखें वीडियो

खाप पंचायत के चौधरी बोले, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के फर्जी निकलते हैं मामले, देखें वीडियो

स्थानीय रेल अधिकारीयों के मुताबिक दो मई रात 10.45 बजे से तीन मई सुबह पांच बजे तक पीआरएस काम नहीं करेगा। पीआरएस से यात्री ऑनलाइन करंट टिकट और सामान्य आरक्षण टिकट लेते हैं। इसी सिस्टम के माध्यम से वेटिंग टिकट कंफर्म होने, ट्रेनों के चलने का समय आदि की जानकारी प्राप्त की जाती है। इस दौरान ट्रेनों के समय की जानकारी स्टेशन के पूछताछ कक्ष से मिलेगी और बर्थ कंफर्म होने की सूचना टीसी आफिस के चार्ट से उपलब्ध होगी। बर्थ खाली होने पर ट्रेन में टीटीई बर्थ उपलब्ध कराएंगे। आरपीएस में यात्रियों की सुविधा के लिए नया सिस्टम डाला जाना है। वहीँ अभी तक इससे यात्रियों को किस तरह का फायदा मिलेगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

UP Board Result 2018: इस बार ये छात्र-छात्राएं भी बना रहे यह नया रिकार्ड, एेसा कभी नहीं हुआ था

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के लिए ये देंगे पैसे

यहां बता दें कि मंडल में कई जगह ट्रैक पर काम चलने की वजह से पहले से ही कई ट्रेनें रद्द चल रहीं हैं। यही नहीं मुख्य ट्रेनों के साथ कई सुपरफास्ट ट्रेनें पहले से ही घंटों लेट चल रहीं हैं। मंडल में कई पैसेंजर ट्रेनों को पहले ही रद्द किया जा चुका है। जिसकी मार सबसे ज्यादा डेली पैसेंजर पर पड़ रही है। वहीँ बुधवार रात से सामान्य टिकट भी न मिल पाने से माना जा रहा है कि एक साथ भारी दिक्कत यात्रियों को उठानी पड़ेगी। क्यूंकि अब लोग पहले इन्टरनेट से ही ट्रेनों की लोकेशन देख्कर स्टेशन का रुख करते हैं। लेकिन सिस्टम के काम न करने से काफी दिक्कत होगी।

UP Board Result 2018: इस बार डर गए थे नकलची, हिमाकत करने पर पकड़े गए, परिणाम पर दिखेगा असर

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें वेस्ट यूपी की प्रमुख खबरें