2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big breaking: इस जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मीटिंग में हुआ हंगामा, मची भगदड़

जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान हुआ हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2018, 6:41 PM IST

Rusckus in BJP meeting

Big breaking: इस जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मीटिंग में हुआ हंगामा, मची भगदड़

संभल। मुरादाबाद में समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय बुधवार शाम को संभल पहुंचे। यहां वे जिला कार्यकारिणी की बैठक ले रहे थे कि अचानक कुछ कार्यकर्ताओं को बाहर निकाले जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई। देखते ही देखते बैठक में हंगामा मच गया। भाजपा जिला कार्यकारिणी की यह बैठक संभल के संजीवनी पैलेस में हो रही थी।

यह भी पढ़ें-कैराना व नूरपुर उपचुनाव की हार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का बड़ा बयान, कह दी ये बात

यह भी देखें-दोस्त ही निकला दोस्त का क़ातिल
इससे पहले मुरादाबाद में क्षेत्रीय कार्यशाला में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे की मौजूदगी में पश्चिम के सभी सांसद और विधायक पहुंचे। दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइविंग 24 में कार्यशाला का शुभारंभ 12 बजे किया गया। समीक्षा बैठक के प्रारम्भ से ही कैराना और नूरपुर की सीटों पर उपचुनाव में हुई पार्टी की हावी रही। कुछ भाजपा विधायक और सांसदों ने कहा कि हमारे वोट बैंक में इजाफा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद हम हार गए। इस बैठक में महागठबंधन की चुनौतियां पर चर्चा की गई। साथ ही उनसे पार पाने के लिए क्या-क्या रणनीति अपनानी चाहिए इस पर भी चर्चा हुई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसद, विधायकों के अलावा संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में एसएसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन तो दिन निकलते ही दौड़ते नजर आए थानेदार

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास को जनता पसंद कर रही है। कैराना-नूरपुर के उपचुनाव में हार अलग मुद्दा है, लेकिन अगर देखा जाए तो भाजपा के वोटों में इजाफा हुआ है। इस हार की क्या रहीं परिस्थितियां व कारण रहे इस पर मंथन किया जा रहा है। 2019 के लिए हम नई रणनीति तैयार कर रहे हैंं, उसी रणनीति के तहत पार्टी चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समीकरणों के आधार पर ही ताना बाना बुना जा रहा है। और इसीलिए हम लोग इकट्ठे हुए, जिसमें संगठनात्मक सुधार, मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ संपर्क अभियान आदि पर चर्चा की गई।