31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खान बोले, देश में हर दिन होने वाले हिन्दू-मुस्लिम से भाजपा को हो रहा है फायदा

आज़म खान बोले जितना हिन्दू-मुस्लिम होगा, उतना भजपा को फ़ायदा होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Aug 2018, 3:08 PM IST

Azam khan

आजम

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान ने एनआरसी को लेकर चल रहे घमासान पर बोलते हुए कहा कि यह वक्त भाजपा को सूट करता है। देश में जितना हिन्दू-मुस्लिम का माहौल बनेगा, जितनी नफ़रतें बढ़ेंगी उतना ही भाजपा को लाभ होगा। इसके साथ ही आज़म खान ने कहा कि जस्टिस लोया की हत्या कैसे हुई, ये भी बताएं। जस्टिस लोया की हत्या की जांच क्यों एसआईटी द्वारा नहीं की जा रही है। सपा नेता ने पीएम मोदी की मन की बात पर तंज करते हुए कहा कि यहां जनता की सुनने वाला कोई नहीं है, सभी सिर्फ अपने मन की सुना रहे हैं। ऐसे में कैसे काम चलेगा। अपने मन की बात 4 सालों से सुनाए जा रहें हैं, लेकिन दूसरों की भी तो सुनें, ताकि उन्हें यह पता चले कि यह किया कह रहें हैं।

वहीं, साध्वी प्राची के मुस्लिम युवतियों को तलाक और हलाला से बचने के लिए हिन्दू युवकों से शादी करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए आज़म खान ने कहा कि जब कोई मुस्लिम किसी दूसरे मजहब से शादी कर लेता है तब बुरा क्यों लगता है। जब कोई किसी से शादी कर लेता है तो उस समय क्यों मजहब और धर्म खतरे में आ जाता है। क्यों दंगे होते हैं। सपा नेता ने कहा कि जो राय दे रहे हैं वो पहले खुद भी तो माने। लोगों को सलाह देने वालों को पहले खुद शादी करनी चाहिए।


तीन तलाक और हलाला प्रथा को लेकर विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुस्लिम महिलाएं तलाक एवं हलाला जैसी पीड़ा से बचने के लिए अपना धर्म बदलकर हिंदू युवाओं से शादी कर लें। साधवी के इस बयान के बाद से लगातार मुस्लिम समाज की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। साध्वी के इस विवादित बयान पर मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ मौलवी मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि हर धर्म के अपने कायदे कानून हैै, जिनके तहत वह अपनी जिंदगी गुजारते हैं। इस तरह किसी हिंदू लड़की की शादी मुस्लिम लड़के से नहीं हो सकती। ठीक उसी तरह किसी मुस्लिम लड़की की शादी भी हिंदू लड़के से नहीं हो सकती। साध्वी प्राची और उन जैसे नेता बिना किसी जानकारी के बड़ बोलेपन में उल्टे सीधे बयान देकर मुल्क में नफरत का माहौल बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलाला को गलत ढंग से पेश कर देश की जनता और सेक्यूलर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।