29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, शराब पीते वक्त हुआ झगड़ा, एक दोस्त ने चाकू से दो की कर दी हत्या

Double Murder in Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार रात तीन दोस्तों के बीच शराब पीते समय झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि शाकिर नामक युवक ने चाकू से हमला कर जुनैद और बबलू की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 26 Jul 2025, 12:34 PM IST

गनियारी दादी-पोती डबल मर्डर मामला! पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर किया री-क्रिएशन, 18 माह बाद मिली सफलता(photo-patrika)

गनियारी दादी-पोती डबल मर्डर मामला! पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर किया री-क्रिएशन, 18 माह बाद मिली सफलता(photo-patrika)

Sensation due to double murder in Moradabad: मुरादाबाद शहर के कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब पीने बैठे तीन दोस्तों के बीच हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। नशे की हालत में एक युवक ने चाकू से हमला कर अपने ही दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात गुलाबबाड़ी कॉलोनी में हुई, जहां तीन दोस्त शाकिर, जुनैद और बबलू एकसाथ बैठकर शराब पी रहे थे। रात करीब एक बजे के आसपास किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि शाकिर ने अचानक चाकू निकाल लिया और जुनैद और बबलू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

मौके पर ही हो गई दोनों की मौत

गंभीर रूप से घायल जुनैद और बबलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। वहीं, हत्या के बाद आरोपी शाकिर मौके से फरार हो गया।

लोगों में उबाल, पुलिस पर फूटा गुस्सा

वारदात के बाद मोहल्ले में भारी हंगामा देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गुलाबबाड़ी में अक्सर रात को बिजली कट जाती है, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर युवा सड़कों पर बैठकर शराबखोरी करते हैं।

भीड़ का कहना था कि पुलिस को कई बार इस बारे में सूचना दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों ने घेराव किया और जमकर नाराजगी जताई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।