31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात बच्चों को मिलेंगे 70 लाख रुपये, जाने कौन देगा इतना पैसा

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 29 मई को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना की घोषणा की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Nov 2021, 2:54 PM IST

pm_care.jpg

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सात बच्चों को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना के तहत 70 लाख रुपये दिए जाने है। हर बच्चे के खाते में दस लाख रुपये भेजे जाने हैं। बच्चों के 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेने के बाद उन्हें शिक्षा के स्टाइपेंड के तौर पर इस धनराशि से मदद मिलने लगेगी। 23 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चे इस धनराशि के हकदार हो जाएंगे। इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों का जीवन सुधरेगा।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे करा सकते हैं जीएसटी रजिस्ट्रेशन, नहीं देना होगा कोई फीस

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 29 मई को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना की घोषणा की थी। योजना के माध्यम से कोरोना काल के दौरान अनाथ होने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मदद की जा रही है। 11 मार्च 2020 के पश्चात माता-पिता या अन्य वैध अभिभावक मृत्यु होने पर अनाथ हुए बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए योजना संचालित हुई।

जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 17 नवंबर को इससे संबंधित विभागों के साथ बैठक करके योजना के तहत बच्चों के चयन की जिम्मेदारी बांटी गई।

यह भी पढ़ें : गूगल पर सर्च किया बैंक कस्टमर केयर का नंबर, खाते से उड़ गए पैसे