25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: मां से खेलने की कहकर निकला छह साल का मासूम, घर से कुछ दूर खंडहर में मिली लाश

Highlights -घर से खेलने के लिए कहकर निकला था बच्चा -बंद पड़े ईंट-भट्टे में मिली अर्धनग्न लाश -पुलिस और ग्रामीणों को किसी करीबी पर शक -कुछ ग्रामीण तांत्रिक क्रिया के लिए भी हत्या होने का जता रहे शक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 22 May 2020, 10:45 AM IST

child_murder.jpg

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें घर से कुछ ही दूरी पर छह वर्षीय बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। बच्चा गुरूवार शाम घर से खेलने के लिए निकला था। बच्चे की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्चे के साथ कुकर्म की आशंका जताई है वहीँ ग्रामीण इसे तांत्रिक क्रिया भी मान रहे हैं।

Meerut: अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर रात के समय मस्जिदों से हुआ ये ऐलान

ये है मामला

थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के ग्रामीण का छह वर्षीय बेटा दोपहर एक बजे घर से बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया। चार बजे बालक का चाचा गांव से कुछ दूरी पर स्थित शकील के पांच वर्ष से बंद पड़े ईंट भट्ठे पर पहुंचा तो बालक का खून से सना शव पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई। उसने गांव में जाकर शव पड़ा होने की बात कही तो ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। बालक का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह, सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने बालक के खून से सनी मिट्टी और नेकर के नमूने जांच के लिए ले लिए।

Ghaziabad: UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से छठी क्लास के छात्र ने कहा— गंदी बातें करो

कई बिन्दुओं पर जांच शुरू

इस बारे में एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आशंका कुकर्म की भी जताई जा रही है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय के बाद तय होगा। गांव में भी कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्चा घर के नजदीक से गायब हुआ है इसलिए कोई करीबी भी हो सकता है।