2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना व नूरपुर उपचुनाव की हार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का बड़ा बयान, कह दी ये बात

हार के कारणों की समीक्षा के लिए ये बड़े नेता पहुंचे मुरादाबाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:23 PM IST

Dr. Mahendranath Pandey

कैराना व नूरपुर उपचुनाव की हार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का बड़ा बयान, कह दी ये बात

मुरादाबाद। हालिया उपचुनावों में पार्टी को हार और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हलचल शुरू हो गयी है। इसीलिए अभी से कार्यकर्ताओं का मन टटोलने और कमजोर चीजों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत बुधवार को मुरादाबाद में भाजपा की पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे हैं। उनके साथ ही पार्टी के प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल और वेस्ट यूपी प्रभारी विजय बहादुर पाठक के साथ ही वेस्ट यूपी के सभी सांसद और मेयर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-कैराना व नूरपुर की हार पर इस समाज का चौकाने वाला खुलासा, हमारे वोट न देने से हारी भाजपा

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने नूरपुर और कैराना में हुए उपचुनाव में पार्टी की हार पर कहा कि वहां हालात चुनौतीपूर्ण थे, फिर भी पार्टी ने बेहतर किया। हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी और आगे पार्टी अच्छा करेगी। कैराना-नूरपुर उपचुनाव में पार्टी की हार मार्जिनल है। वहीं इस सवाल पर कि इस उपचुनाव में लोगों ने भाजपा के विकास को नकार दिया तो महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नहीं लोगों ने पार्टी के विकास को स्वीकार किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आगे की तैयारियों को लेकर काम चल रहा है। आज इसीलिए ये समीक्षा और कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। वहीं उन्होंने मथुरा में शराब बंद करने के बाद अब यूपी के अन्य धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी के विचार पर कहा कि भाजपा धार्मिक स्थलों के प्रति पहले से ही श्रद्धा पूर्ण आस्था रखती है। भविष्य में परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-कैराना और नूरपुर की हार पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान, अगर सरकार ने किया होता ये काम तो नहीं होती हार

यह भी देखें-यूपी के डिप्टी सीएम का हाल जानने एम्स पहुंचे सीएम योगी
यहां बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही सभी पदाधिकारी मुरादाबाद के अलावा सम्भल के भी कार्यकर्ताओं का मन टटोलेंगे। पार्टी संगठन की रिपोर्ट में संगठन और सरकार का जनता से दूरी बनना भी बीते उपचुनाव में हार का कारण माना जा रहा है। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में राज्यमंत्री भूपेन्द्र चौधरी और सांसद सर्वेश सिंह के बीच अदावत पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। इसको लेकर भी बुधवार को चर्चा हो सकती है, क्योंकि नूरपुर में सांसद सर्वेश सिंह अंतिम क्षणों में क्षेत्र विशेष में चुनाव के लिए उतरे थे। हार के बाद उन्होंने आरोप भी लगाया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देने की वजह से पार्टी की हार हुई। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों नेताओं में खुलेआम बयानबाजी भी हो चुकी है।