दरअसल पांच दिन पहले आरोपी शिक्षक ने कोतवाली जाकर एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उसने पुलिस को बताया कि चार साल पहले आर्य समाज मंदिर बरेली में हम दोनों शादी कर चुके हैं। उसके फुटेज और प्रमाण पत्र भी है। इसी फुटेज और शादी प्रमाण पत्र को लेकर पुलिस पीड़िता के यहां गई, जिसको देखकर पीड़िता भड़क गई। उसने पुलिस को अपना पक्ष रखने की बजाए आरोपी शिक्षक के खिलाफ एक पत्र एसपी के यहां दिया, जिसमें पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शिक्षक ने स्कूल टाइमिंग में मेरे साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब जब मेरी शादी होने वाली है तब यह शिक्षक मेरे झूंठे शादी फुटेज और प्रमाण-पत्र बनावाकर मुझे मानसिक और सामाजिक तौर पर टॉर्चर कर रहा है।