10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EXCLUSIVE:सड़क पर अचानक चलती हुई ट्रैक्टर ट्राली कैसे पलटी, देखें वीडियो

एक दूसरे से टैक्टर आगे निकालने के इस प्रयास में एक टैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई, और अनियंत्रित होकर बुरी तरह पलट कर हादसे का शिकार हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 16 Mar 2018, 9:27 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: यह दिल दहलाने वाली हादसे की लाइव तस्वीरें मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र के स्योंडारा मार्ग की हैं। जहां नेजा मेला देख कर टैक्टर ट्राली से लौट रहे लगभग 2 दर्जन लोग हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा बिलारी के थांबले में परम्परागत रूप से नेजा मेला लगता है। जिसे देखने दूर दराज से लोग आते हैं। उसी नेजे मेले को देखने के लिए लिए थांबला गांव से ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सिहाली गांव के लोग अपना टैक्टर ट्राली लेकर नेजा मेला देखने गए थे। तभी ये हादसा हो गया। जिसमें महिलाओं बच्चों समेत दो दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें आसपास के अस्पतालों के साथ गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर में अभ्यास के दाैरान सेना का बम गिरने से गर्भवतमी महिला की माैत दाे अन्य लाेगाें समेत कई मवेशी भी आए चपेट में

देवबंद में लूटी गई पुलिस की एके-47 राईफल के मामले में हाईकाेर्ट ने जारी किया बड़ा आदेश

काेतवाली में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हाईकाेर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, आराेपी पुलिसकर्मियाें में मचा हड़कंप

यूपी के इस जिले में एसआई ने कराई काेतवाली मुंशी के खिलाफ जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है नेजा मेला देख कर यह लोग जब घर को बापस लौट रहे थे। तभी स्योंडारा रोड पर दो टैक्टर ट्रालीयों में एक दूसरे से टैक्टर आगे निकालने की होड़ लग गई। टैक्टर चालकों की एक दूसरे से टैक्टर आगे निकालने के इस प्रयास में एक टैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई, और अनियंत्रित होकर बुरी तरह पलट कर हादसे का शिकार हो गई। टैक्टर ट्राली में सवार लगभग 2 दर्जन महिलाये पुरुष व बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगो ने किसी तरह 108 एम्बुलेस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बानी हुई है। और कुछ मरीजों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है। जब इन दोनों टैक्टर ट्राली चालकों में टैक्टर एक दूसरे से आगे नकालने का प्रयास की जा रहा था। तभी इस पुरे मामले की वीडियो बाइक पर जा रहे युवक बना रहे थे। फिलहाल सिहाली गांव की वायरल हो रही इस विडियों सभी के दाँतों तले उंगलिया दबाने पर मजबूर कर रही है। उधर पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।