1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना में मिल कर्मचारी की मौत,परिजनों ने लगाया मिल प्रबन्धन पर गंभीर आरोप

मिल के कर्मचारी को एक तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मारकर उड़ा दिया। जिससे कर्मचारी कार पर ही उछलकर जा पडा और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 1 May 2018, 9:53 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: जनपद के थाना भोजपुर इलाके में कैंटीन से खाना खाकर वापस आ रहे शुगर मिल के कर्मचारी को एक तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मारकर उड़ा दिया। जिससे कर्मचारी कार पर ही उछलकर जा पडा और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की सूचना पर पहुचे परिजनों ने मौके पर शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया और मिल प्रबंधन से मुआवजे की मांग करने लगे। कई घंटे की मशक्कत के बाद मिल प्रबंधन से मुआवजे के लिए लिखित आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया था। जिन्हें लिखित आश्वासन दे दिया है और कार चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यूपी में फिर बड़ी वारदातः नाबालिग से रेप करने में विफल रहने पर आरोपी ने सरेआम बच्ची का काटा गला

IPL का यह सट्टेबाज यूपी के सीएम योगी से लेकर उत्तराखंड के सीएम तक का है चहेताः देखें तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक थाना भोजपुर और थाना भगतपुर बोर्डर क्षेत्र स्थित राणा शुगर मिल का कर्मचारी सचिन कुमार दोपहर को शुगर मिल के बाहर बनी कैंटीन से खाना खाकर पैदल सडक पार कर मिल वापस आ रहा था। तभी अचानक मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की कर्मचारी हवा में उछलते हुए कार की छत पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की सूचना मिल अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई नहीं आया। उधर सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुचकर और आक्रोशित होते हुए। शव को कार से उतारकर सडक पर रखने के बाद जाम लगा दिया।

अगर आप भी बिना सोचे समझे खाते हैं एंटीबायोटिक्स दवा तो कभी भी भी जा सकती है आप की जान

एंटीबायोटिक्स दवा की वजह से 2050 तक होगी 10 मिलियन लोगों की मौत

हादसे के बाद जाम की खबर पर पुलिस अधिकारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचे और मिल प्रबंधन से मुआवजे की मांग करने लगे। लगभग 5 घंटे के बाद पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मिल प्रबंधन ने लिखित में आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोला गया।

अवैध खनन पर अधिकारियों ने ऐसे कसा शिकंजा कि मच गई हलचल, देखें वीडियो

देखें वीडियो महिला प्रधान को टैंकर ने कुचला

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही शुरू कर दी है। इस पूरे हंगामे के बीच मिल प्रबन्धन से कोई भी सामने नहीं आया। जिसको लेकर ही परिजनों में सबसे ज्यादा नारजगी थी।