10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूत-प्रेत का साया बताकर तांत्रिक ने देवरानी-जेठरानी के साथ किया बलात्कार

तंत्र मन्त्र के नाम पर एक तांत्रिक ने देवरानी और उसकी जेठानी के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 Jul 2018, 7:38 PM IST

moradabad

भूत-प्रेत का साया बताकर तांत्रिक ने देवरानी-जेठरानी के साथ किया बलात्कार

मुरादाबाद: आज हम भले ही 21वीं सदी के अविष्कारों के साथ आगे बढ़ने की बात कर रहे हों। लेकिन हमारे समाज और आसपास होने वाली कुछ घटनाएं हमारी शिक्षा वैज्ञानिक सोच को लेकर सवाल खड़े करते हैं। जी हां कुछ ऐसा ही मामला जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां तंत्र मन्त्र के नाम पर एक तांत्रिक ने देवरानी और उसकी जेठानी के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

अखिलेश के इस ऐलान से महिलाओं के खिले चेहरे, भाजपा में बढ़ी बेचैनी

ऐसे बनाया शिकार

थाना क्षेत्र के गांव शरीफ नगर निवासी ग्रामीण की पत्नी को पडोसी राज्य उत्तराखंड के जसपुर निवासी आरोपी तंत्री हरिराज ने कोई भूत प्रेत का साया बताया और कहा कि वो उसे आकर सही कर देगा। जिसके लिए रात में पूजा करनी पड़ेगी। शिकायत के मुताबिक तांत्रिक 23 जुलाई की रात में ग्रामीण के घर पहुंचा और उसे शमसान से तंत्र विद्या का सामान लेने भेज दिया और उसकी पत्नी को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बलात्कार किया। यही नहीं तांत्रिक ने उसकी देवरानी को भी बेहोश कर बलात्कार किया और वहां से फरार हो गया। दोनों पीड़ीताओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

अब यूपी के ये जिले 'सौभाग्य' योजना में किए गए शामिल, इन्हें मिलेगा यह लाभ

पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गयी। जिस पर पुलिस ने मुकदम दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को झाडफूंक के लिए ग्रामीण ने घर बुलाया था तभी उसने वारदात को अंजाम दिया था।

कांवड़ यात्रा काे लेकर अलर्ट, बम निराेधक दस्ताें की निगरानी में रहेंगे कावड़ शिविर

अधिकारी बोले होगी सख्त कार्यवाही

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया की पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा जो भी बिंदु जांच के दौरान आयेंगे उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

कांवड़ यात्रा 2018: नभ, थल और जल में होगी कांवड़ियों की पहली बार होगी एेसी कड़ी सुरक्षा

पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

यहां बता दें कि जनपद और आसपास के इलाकों में पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। जिसमें खुद को तांत्रिक बताकर इस तरह के आरोपी भोले भाले लोगों को न सिर्फ ठग चुके बल्कि साथ उनके साथ इस तरह की दिल दहला देने वाली वारदात को भी अंजाम दिया है।