1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनन माफियाओं ने तहसीलदार पर किया पथराव, माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कोसी नदी में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे थे तहसीलदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 2:21 PM IST

mining

रामपुर. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी रामपुर में अवैध खनन नहीं रुक रहा है। अवैध खनन की वजह से आए दिन बवाल होता है। अभी कुछ दिन पहले ही उपजिलाधिकारी पर अवैध खनन को लेकर माफियाओं ने हमला कर दिया था। गुरुवार को तहसीलदार ने अवैध खनन के डंपर को पकड़ा तो उनकी टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। तहसीलदार और उनकी टीम ने मौके से भाग कर जान बचाई।

यह भी पढ़ें: जानें कैसे,पुलिस को मुंबई से आया फोन कि नोएडा में बदमाश उखाड़ रहे हैं एटीएम

माफियाओं ने तहसीलदार व पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि कोसी नदी पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर टीम के साथ कोसी नदी पर गए थे। मौके पर खनन किया जा रहा था। जगह—जगह रेत को इकठ्ठा किया जा रहा था। वहीं तहसीलदार को देख डंपर चालक ने रेत को वही फेंक कर डंपर को तेज दौड़ाता हुआ अटरिया गाँव मे घुस गया। डंपर को पकड़ने के लिए तहसीलदार भी उसके पीछे—पीछे चल दिए। गांव मे पहुंचते ही डंपर गायब हो गया। काफी तलाशने के बाद में डंपर का कोई खोज नहीं लगा। बाद में वह एक घर में डंपर खड़ा हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस एक्सप्रेस—वे पर चलना है अनसेफ, बढ़ गई लूट की वारदात

घर में मौजूद महिलाओं से डंपर के बारे में जानकारी की गई तो उनसे अभ्रदता से पेश आई। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया। उसी दौरान मौके पर अन्य ग्रामीण भी इक्टठा हो गए। उधर पथराव को होता देख तहसीलदार और उनकी टीम मौके से भाग खड़ी हुई। बाद में ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया। तहसीलदार ने नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंंने बताया कि खनन में लिप्त सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणोंं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। ग्रामीणों की माने तो पुलिस ने घर में जाकर महिलाओं और बच्चो को डंडो से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की है। बाद में ग्रामीणाों ने पुलिस चौकी का भी घेराव किया।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस—वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा