2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनी, इस शहर में फिर आ सकती है तबाही

मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। जिसमें मुरादाबाद के साथ साथ आसपास के जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 17 Jun 2018, 12:19 PM IST

moradabad

मौसम विभाग की चेतावनी, इस शहर में फिर आ सकती है तबाही

मुरादाबाद:जून के पहले सप्ताह में जनपद में आंधी तूफ़ान ने जमकर तबाही मचाई थी। जिसमें करीब मंडल भर में एक दर्जन से अधिक मौतें हुई थीं और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। जबकि करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ था। वहीँ एक बार फिर जून के तीसरे सप्ताह में मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। जिसमें मुरादाबाद के साथ साथ आसपास के जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मौसमे के पिछली बार के तेवर देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी तहसीलों में अधिकारीयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से भी सावधानी बरतने की अपील की गयी है। ताकि विपरीत स्थिति में कम से कम नुकसान हो।

बड़ी खबरः भाजपा विधायक के फेसबुक अकाउंट पर इस शख्स ने पीएम मोदी को दी एेसी धमकी, पुलिस तलाश में जुटी

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनी को साझा करते हुए जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक आज शाम 7:30 से देर रात तक आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इसलिए सभी लोग सावधानी बरते। जरुरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। खासकर विधुत विभाग को बेहद अलर्ट किया गया है,क्यूंकि आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान इसी विभाग को उठाना पड़ता है।

मेरठ में ईद पर दवार्इ खरीदने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल

पिछली बार किया था इतना नुकसान

यहां बता दें कि जून के पहले सप्ताह में आये आंधी तूफ़ान से अकेले मुरादाबाद जनपद में मरने वालों की संख्या 9 हो गयी थी। जबकि शहर में दो दिन तक बिजली का संकट लोगों का झेलना पड़ेगा। जबकि ग्रामीण इलाकों में एक सप्ताह तक बिजली पानी का संकट रहा था। जिसकी भरपाई अभी सही से हो भी नहीं पाई थी। कि आज फिर चेतावनी जारी हो गयी है। जिससे लोगों में दहशत भर गयी है।

सेल्फी लेने वाली युवतियों के साथ सरेआम ये गैंग करता था ऐसा काम, गिरफ्तारी के बाद खुला चौंकाने वाला राज

धुंध से मिल सकती है निजात

इसके साथ ही पिछले तीन चार दिनों से धुंध और हवा में प्रदूषण से भी लोग परेशान हैं। उमस और गर्मी ने भी लोगों को काफी परेशान कर रखा है। स्थानीय विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश होने से हवा में फैले जहरीले कण बैठ जायेंगे। साथ ही इस बारिश से धान की फसल बोने के लिए भी किसानों को कम मेहनत करनी पड़ेगी।