
अब टोलकर्मी सैनिकों को खड़े होकर करेंगे सैल्यूट,क्यूंकि --------
मुरादाबाद: अब टोल से गुजरने वाले सैनिकों को टोल कर्मियों को सैल्यूट करना होगा। इसके लिए एन एच 24 स्थित टोल बूथ कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं न सिर्फ उठकर सैनिकों का सम्मान उन्हें पानी या किसी अन्य चीज की जरुरत के सामान को लेकर भी टोल कर्मी पूछेंगे। मुरादाबाद- बरेली एक्सप्रेसवे लिमिटेड के मैनेजर वैभव शर्मा ने बताया कि ये शुरुआत हमारे सैनिकों को देने के लिए किन गयी है। ताकि उन्हें भी एहसास हो सके की हमारे दिलों में उनके लिए कितना सम्मान है।
जवानों को करें सैल्यूट
दरअसल बरेली और मुरादाबाद जिले से गुजरने वाले एन एच -24 के दो टोल बूथपर काम करने वाले कर्मचारियों को कहा गया है कि वे वहां से गुजरने वाले आर्मी के जवानों और उनकी गाड़ियों को सैल्यूट करें। उनसे यह भी कहा गया है कि सेना की गाड़ियों के ड्राईवर से पानी या अन्य किसी जरूरत के बारे में भी पूछें और उनकी मदद करें। यहां बता दें कि इन टोल प्लाजा की देखरेख मुरादाबाद-बरेली एक्सप्रेसवे लिमिटेड (एमबीईएल) द्वारा की जाती है। एमबीईएल के जनरल मैनेजर वैभव शर्मा ने कहा कि उन्होंने यह शुरुआत सैन्य बलों को सम्मान देने के लिए की है।
मिली थी ये शिकायत
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया सूत्रों के मुताबिक सेना के जवानों ने शिकायत की थी कि टोल कर्मचारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों को सम्मान नहीं करते हैं। यह भी शिकायत की गई कि सरकारी गाड़ियां ले जाने पर भी सेना के जवानों को टोल टैक्स में जरूरी छूट नहीं दी जाती है। एनएसएआई के जनरल मैनेजर शैलेश यादव ने हाल ही में एक पत्र लिखकर कहा था कि सैन्य कर्मियों को उनके द्वारा आईडी कार्ड दिखाए जाने के बावजूद रियायत नहीं दी जा रही है और उनसे गलत तरीके से बात की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब नहीं मिलेगी शिकायत
वैभव शर्मा ने कहा कि सेना के जवानों को सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाना चाहिए। हमने टोल गेट्स पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आर्मी की गाड़ियों के आने पर खड़ें हों और उनको सैल्यूट करें। उन्हें निर्देश भी दिया गया है।
Published on:
09 Jun 2018 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
