मुरादाबाद: लाख दावों के बावजूद अभी भी स्कूली बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं रुक पा रहा। बीते सप्ताह शहर के कटघर इलाके में टैम्पो पलटने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल भी हो गए थे। लेकिन फिर भी बिना मानक के वाहनों में स्कूल आने जाने वाले बच्चों को ढोया जा रहा है। इसी को लेकर टीम पत्रिका ने शहर के स्कूलों के बाहर ऐसे वाहनों को लेकर अभियान चलाया। जिसके बाद हरकत में आय स्थानीय प्रशासन ने अब कार्यवाई शुरू कर दी है। बीते दो दिनों में 55 वाहनों का चालान किया गया है।