27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एन एच 24 पर दिन दहाड़े छात्राओं के अपहरण की कोशिश, बचाने में घायल हुआ भाजपा नेता का बेटा

यूनिवर्सिटी टीएमयू जाने के लिए ऑटो का इन्तजार कर रहीं थी। इसी बीच प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे दो लोगों ने छात्राओं को जबरन गाडी में खींचने की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 29 Sep 2018, 5:05 PM IST

moradabad

एन एच 24 पर दिन दहाड़े छात्राओं के अपहरण की कोशिश, बचाने में घायल हुआ भाजपा नेता का बेटा

मुरादाबाद: शहर के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में आज उस समय हडकंप मच गया जब दिल्ली लखनऊ हाइवे से दो छात्राओं के अपहरण की सूचना फैली। छात्राएं दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी टीएमयू जाने के लिए ऑटो का इन्तजार कर रहीं थी। इसी बीच प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे दो लोगों ने छात्राओं को जबरन गाडी में खींचने की कोशिश की,इस बीच साथ के अन्य छात्र छात्राओं को बचाने पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गयी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। आरोपियों ने खुद को टीएमयू में सुरक्षा अधिकारी बताया है। जबकि छात्राओं ने परिचय भी मांगा था। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ा खुलासा: लव जिहाद के आरोप में हिंदूवादी संगठन के लोगों द्वारा पीटे गए मुस्लिम छात्र ने की थी कांवड़ियों की सेवा

ऑटो का इंतजार कर रहीं थी छात्राएं

पडोसी जनपद संभल की कई छात्राएं दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती हैं। रोजाना की तरह सभी छात्र व् छात्राएं प्राइवेट बस से पुराने टोल पर उतर कर ऑटो का इन्तजार कर रहे थे। तभी प्राइवेट गाड़ी से दो लोग आये और खुद को टीएमयू का सुरक्षा अधिकारी बताकर गाडी में बैठने को कहने लगे। जिस पर छात्राओं ने आई कार्ड मांगा। इस पर दोनों जबरन छात्राओं को गाड़ी के अंदर खींचने लगे। इतने में छात्राओं की चीख पुकार सुनकर अन्य छात्र भी उन्हें बचाने आ गए। जिस पर दोनों ने उन्हें भी पीट दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी और सभी को थाने ले आई।

एप्पल के मैनेजर को गोली मारने पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने दिया चौंकाने वाला बयान, देखे VIDEO

भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे को पीटा

छात्राओं के साथ एक छात्र संभल में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सिंघल का बेटा जयेश सिंघल भी था। उसने बताया कि छात्राओं की आवाज सुनकर जब वह उन्हें बचाने पहुंचा तो उन सभी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस भी तब हरकत में जब उसने बताया कि वो संभल बीजेपी जिला अध्यक्ष का बेटा है। पुलिस को दी गयी तहरीर में आशुतोष शर्मा को नामित किया गया और एक अन्य को,जो खुद को टीएमयू का सुरक्षा अधिकारी बता रहे थे।

बड़ी खबर: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, भारत ने लिया बीएसएफ जवान की शहादत का बदला!

पुलिस बोली होगी जांच

सीओ हाइवे राजेश कुमार ने बताया कि छात्र छात्राओं की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल छात्र व् छात्राओं का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Aaj Ka Rashifal 30 September 2018: कुंभ राशि वालों के लव लाइफ में अहम आ रहा आड़े, जाने और भी बहुत कुछ

यूनिवर्सिटी प्रबन्धन पर उठ रहे सवाल

वहीँ अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कार्यवाही को लेकर कोई बयान नहीं आया है। इस तरह सरेआम छात्र छात्राओं के साथ हाईवे पर मारपीट करने वाले स्टाफ को लेकर चुप्पी सवालों के घेरे में भी है। यहां बता दें कि यूनिवर्सिटी प्रशासन पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। लेकिन धनबल और सत्ता से नजदीकी में कभी यूनिवर्सिटी प्रबन्धन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज भी पुलिस तब हरकत में जब पीड़ित छात्र संभल भाजपा जिला अध्यक्ष का बेटा था।