19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / Big Breaking: मुंह से गोली चलाने वाले दरोगा को यूपी पुलिस देगी इनाम, जानिए क्यों

Big Breaking: मुंह से गोली चलाने वाले दरोगा को यूपी पुलिस देगी इनाम, जानिए क्यों

दरोगा ने बदमाश को पकड़ने के लिए किया था यह काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुर्इ थी वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 17 Oct 2018, 10:52 AM IST

news

Big Breaking: मुंह से गोली चलाने वाले दरोगा को यूपी पुलिस देगी इनाम, जानिए क्यों

संभल।उत्तर प्रदेश के संभल में कुछ दिन पहले ही बदमाशों को पकड़ने के दौरान यूपी पुलिस के एक दरोगा का मुंह से गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल गोली न चलने पर दरोगा ने मुंह से ठाय-ठाय कर बदमाशों को डराने का प्रयास किया। लेकिन उनका यह कारनामा कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद छोटा से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं अब अधिकारियों ने इस दरोगा को एेसा इनाम देने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद ठाय ठाय करने वाला दरोगा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-यूपी पुलिस के एनकाउंटर की खुली पोल, जब नहीं चली पिस्टल तो दरोगा मुंह से ही करने लगा ठायं-ठायं

इस मौके पर दरोगा ने मुंह से चला दी थी गोली

संभल के एएसपी पंकज पाण्डेय के मुताबिक 14 अक्टूबर को असमोली पुलिस गश्त पर थी। तभी गांव महमूदपुर माफी के पास बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। जिस पर वो पुलिस पर फायरिंग करता हुआ। जंगल की तरफ भागा। इस पुलिस ने पीछा कर मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ में आये बदमाश का नाम मुदित शर्मा है और उस पर 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं गिरफ्त में आये बदमाश पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित था। ये मुठभेड़ शुक्रवार रात की है। वहीं इस मुठभेड में शामिल एक दरोगा की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। इसमें पहले तो दरोगा जी ने पिस्तौल चलार्इ। जब गोली नहीं चली तो वह मुंह से ही ठायं-ठायं करने लगे।

यह भी पढ़ें-बाॅर्डर पर तैनात फौजी की घर पर अकेली थी पत्नी, तभी देर रात बदमाशों ने कर दिया ये काम

सम्मानित करने का किया जा रहा दावा

बिना गोली चले भी बदमाशों को मुंह से ही गोली चलने की अावाज निकालकर डराने वाले दरोगा को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दरोगा की इस काम के लिए संभल के एसपी यमुना प्रसाद उन्हें सम्मानित करेंगे। जिसके बाद से यह दरोगा एक बार फिर चर्चा में आ गये है। कुछ लोग उनकी इस पर तारीफ कर रहे है। वहीं कुछ लोग इसे उनकी कमी आैर मजाक बता रहे है।