मेरठ।बाॅर्डर पर खड़े होकर देश की सुरक्षा में लगे एक फौजी के मेरठ स्थित घर पर देर रात बदमाश आ धमके।बदमाशों ने पड़ोसी बताकर पहले उसकी पत्नी को बाहर से आवाज लगार्इ।पत्नी पहुंची तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दी।रात के सन्नाटे को चीरती हुई गोलियों की आवाज ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी।दहशत इतनी कि घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले।वहीं बदमाश फायरिंग कर फरार हो गये।