29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Forecast: यूपी में एक बार फिर गरजेंगे बादल, इन जगहों में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रंग देखने को मिले हैं। राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में बुधवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंड से हुई है। इसके बाद रिमझिम फुहारों ने मौसम बदल दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 4 Oct 2023, 8:39 AM IST

UP Weather Forecast Clouds will thunder once again in UP

Weather Forecast

UP Weather Forecast: यूपी में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर बारिश की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा देश के विभिन्न स्थानों सहित उत्तर प्रदेश के इटावा से भी होकर गुजर रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियों अनुकूल हो रही है। इस वजह से प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहे है। प्रदेश में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में फिर खुफिया एजेंसी का छापा, तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पूर्वांचल में आकाशीय बिजली गिरने के साथ होगी बारिश
प्रदेश में बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 5, 6 और 7 अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। जबकि 8 और 9 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में पूरे प्रदेश में यही स्थिति देखने को मिल सकती है।