
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। वहीं, अब प्रदेश में बारिश भी दस्तक देने वाली है, जिसके वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस इटावा और कानपुर में दर्ज किया गया है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर कोहरा तो कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति देखी गई। आइए जानते हैं कि आज मौसम विभाग की भविष्यवाणी क्या है…
आज यानी 4 जनवरी 2025 को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं शीत दिवस और रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा एवं आसपास इलाकों में शीत दिवस होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, गाजीपुर, मऊ, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा एवं आसपास इलाकों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 6 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी हिस्से में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। IMD ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, हाथरस और मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रात और सुबह के समय दूसरा कोहरा छाने के आसार हैं।
Updated on:
4 Jan 2025, 9:07 AM IST
Published on:
4 Jan 2025, 9:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.