1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधी तूफ़ान ने कुछ देर के लिए थामी इस शहर की सांसे

शाम को अचानक आई आंधी और बारिश ने जनपद के अलग अलग इलाकों में काफी नुकसान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 2 May 2018, 10:25 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: बुधवार शाम को अचानक आई आंधी और बारिश ने जनपद के अलग अलग इलाकों में काफी नुकसान किया है। कई जगह ओले पड़ने की भी सूचना है। फ़िलहाल अभी किसी के जानमाल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन इस आंधी तूफान से जन जीवन कुछ देर के लिए जरुर अस्त व्यस्त हो गया। अचानक दिन में अंधेरा छा गया और वाहनों की लाइट शाम सवा पांच बजे जलानी पड़ीं। कई जगह पेड़ गिरे और होर्डिंग सड़क पर आ गए। अस्थाई बैरियर गिरने से लोकोशेड पर राहगीरों को चोटें आईं। बिजली गुल हो गई और कुछ समय सड़कों पर सन्नाटा भी छा गया।

चंडीगढ़़ दिल्ली की तरह एनसीआर के इस शहर में बनेगा थीम बेस्ड पार्क

कलुयुगी बेटे ने मां के साथ किया ऐसा काम कि रिश्ता हो गया शर्मसार, देखें वीडियो

देर शाम सवा पांच बजे अचानक ऐसी आंधी चली कि लोग परेशान गए। जिस रास्ते पर जो लोग थे कुछ देर उसे वहीं रुकना पड़ा। जिन लोगों ने आंधी में आगे बढ़ने की कोशिश की उनको दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ा। आंधी से दिन में रात हो गई और वाहनों की लाइटें जल गईं। शहर में कांठ रोड, मुरादाबाद क्लब के पास, पीलीकोठी, डबल फाटक में कई स्थानों पर होर्डिंग सड़क पर आ गिरे। कुछ लोग इससे घायल हुए और कुछ किसी तरह बच कर निकले। नवीन नगर, मुरादाबाद क्लब के पास, बुद्धिविहार फेज टू, पीएसी, रेलवे हरथला कालोनी, नागफनी, दौलतबाग, कटघर, सिविल डिफेंस चौराहा, समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरने से अफरा तफरी मच गई। पेड़ों की टहनियां सड़क पर गिरने से कुछ दोपहिया वाहन चालक बाल बाल बच्चे। हरथला में दो लोगों के चोट लगने की जानकारी आ रही है।

देर रात घर जा रही थी रेडियो जॉकी और नाले में गिर गई कार, देखें वीडियो

कैब चालक को हथियारों के बल पर रात भर घंटों तीन राज्यों में घुमाते रहे बदमाश, सुनिये आप बीती

यहां बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही मई के पहले सप्ताह में आंधी तूफ़ान की सूचना दी थी। जो अब सही मालूम पड़ रही है। आज के मौसम के मिजाज कोण देखते हुए। जानकारों की माने अभी आगे और भी बारिश और तूफ़ान की सम्भावना बनी हुई है। इसलिए अभी सावधानी बरतनी पड़ेगी। इससे पहले भी पिछले सप्ताह हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ था,जबकि इस आंधी तूफ़ान से आम की फसल को भी काफी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

यूपी के इस जिले की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को हो रही परेशानी

देखें वीडियो महिला प्रधान को टैंकर ने कुचला