10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द विदा होगा मानसून,इस तारीख से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

कृषि प्रणाली संस्थान के वैज्ञानिक एन सुभाष के मुताबिक मानूसन के देरी के जानी की वजह से इस बार ठंड जल्दी पड़ने की सम्भावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 24 Sep 2018, 10:33 AM IST

moradabad

जल्द विदा होगा मानसून,इस तारीख से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मुरादाबाद: मानसून समाप्ति के बाद भी अभी बारिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दो तीन दिनों से लगातार ठंडी हवाओं के साथ बारिश जारी है। जिससे मौसम में ठंडक भी बढ़ गयी है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते कई सालों में इस बार ठंड जल्दी आ जाएगी साथ ही तापमान नीचे रहने से उसका असर भी ज्यादा दिखेगा। मेरठ में कृषि प्रणाली संस्थान के वैज्ञानिक एन सुभाष के मुताबिक मानूसन के देरी के जानी की वजह से इस बार ठंड जल्दी पड़ने की सम्भावना है। उसका असर अभी से तापमान में दिख रहा है। इसलिए सम्भवता अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया यूपी के इन जिलों में ऑरेज अलर्ट, आज आ सकता है तूफान

ये है कारण

यहां बता दें कि मौसम विभाग भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से बने दबाब के चलते लगातार वेस्ट यूपी में बारिश की चेतवानी दे रहा है। जिससे इस बार ठंड जल्दी पड़ने की सम्भावना और बढ़ गयी है। जो बीते कई सैलून में पहली बार होगा। मौसम विभाग ने 24 और 25 सितम्बर को लेकर दोबारा अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ये माना जा रहा है कि मानसून अभी आसानी से विदा नहीं होगा ये सितम्बर अंत तक और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रह सकता है।

यूपी के इस शहर में तीन तलाक और हलाला पीड़िता पर तेजाब से हमला, अस्पताल में भर्ती

रविवार को भी हुई थी बारिश

महानगर में रविवार को सुबह से बूंदे के साथ बीच बीच में तेज बारिश होती रही। जिस कारण लोग घरों में दुबके रहे। वहीँ शाम को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद से लगातार तापमान गिर रहा है। मौसम में ठंडक भी बढ़ गयी है। यही नहीं मौसम के ये मिजाज आज सुबह से भी बना हुआ है। ठंडी हवा और बादल लगातर बने हुए हैं। कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई है।

बागपत-सहारनपुर के बाद अब सूबे की इस जेल का वीडियो वायरल,खुद पुलिस कर्मी कर रहे गन्दा काम

सामान्य से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ो के मुताबिक इस बार मुरादाबाद में सामान्य से 16 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 23 सितम्बर तक 836.3 मिलीमीटर बारिश होती थी,लेकिन इस बार ये 971.2 मिलोमीटर दर्ज की गयी है। जो अभी और बढ़ने की सम्भावना है।