28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी और गिरेगा तापमान, इतने दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लगातर बादल और बारिश से तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है। जिससे अंतिम सप्ताह तक ठंड के आसार नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:55 AM IST

moradabad

अभी और गिरेगा तापमान, इतने दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मुरादाबाद: सितम्बर के तीसरे सप्ताह से एकाएक मौसम ने जो करवट ली है अभी भी थमने का नाम नहीं है। लगातर बादल और बारिश से तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है। जिससे अंतिम सप्ताह तक ठंड के आसार नजर आ रहे हैं। जो बीते कई सालों में अपने आप में रिकॉर्ड होगा। अभी तक सितम्बर में इतने नीचे तापमान नहीं गया। जिस कारण मौसम विज्ञानी मां रहे हैं कि इस बार उत्तर भारत में ठंड पिछले कई सालों के मुकाबले कम से कम एक महिना पहले पड़ना शुरू हो जाएगी।

बड़ी खबर: यूपी के इस शहर में सांस लेना हुआ मुश्किल, देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर घोषित

बढ़ गए ठडं के आसार

मानसून की विदाई न होने और तापमान में लगातार गिरावट से मौसम और कृषि वैज्ञानिक दोनों हैरान हैं। उनके मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से बने दबाब के चलते बादल हटने के नाम नहीं ले रहे। इसलिए वेस्ट यूपी और एनसीआर में बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। इससे फसलों को भी नुकसान हुआ है। वहीँ ठंड जल्दी आने के आसार बढ़ गए हैं।

OMG ! एक करोड़ से भी ज्यादा है इस सांप की कीमत, इस शहर की पुलिस ने तस्करों को पकड़ा तो हुआ खुलासा

इस तारीख से पड़ेगी ठंड

मेरठ में कृषि प्रणाली संस्थान के वैज्ञानिक एन सुभाष के मुताबिक मानूसन के देरी के जानी की वजह से इस बार ठंड जल्दी पड़ने की सम्भावना है। उसका असर अभी से तापमान में दिख रहा है। इसलिए सम्भवता अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है। उनके मुताबिक सितम्बर अंतिम तक मानसून अब बना रहेगा। जिस कारण अगले कुछ दिनों में ठंड असर दिखाना शुरू कर देगी। दिन में धुप जरुर खिलेगी लेकिन सुबह और रात में तापमान ठंडा रहेगा।

आश्चर्य ! रेलवे ने महज 6 घंटे में देहरादून-हरिद्वार लाइन पर बना दिया पुल, जा‍निए कैसे

जारी है ठंडी हवाओं का दौर

यहां बता दें कि मुरादाबाद मंडल में रविवार से बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। जिससे तापमान काफी गिर गया है। मंगलवार सुबह से भी बादल छाए हुए हैं और सूरज के दर्शन लोगों को नहीं हुए हैं। जिस कारण लोगों को सितम्बर में ही दिवाली जैसे मौसम का एहसास हो गया।

संभल में रामगोपाल यादव के सामने चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह के यह साथी

सामान्य से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ो के मुताबिक इस बार मुरादाबाद में सामान्य से 16 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 23 सितम्बर तक 836.3 मिलीमीटर बारिश होती थी,लेकिन इस बार ये 971.2 मिलोमीटर दर्ज की गयी है। जो अभी और बढ़ने की सम्भावना है।