
मुरादाबाद: मार्च के दूसरे सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला नहीं है, पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार बादल और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरूवार रात तेज बारिश और ओलों के चलते गेंहू की फसल को जनपद की सभी तहसीलों में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यही नहीं मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को पूरी तरह ठंड से निजात नहीं मिल पा रही वहीँ मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद अभी स्थिति और बिगड़ने की उम्मीद है।
Coronavirus: कूरियर आने पर बरतें ये सावधानी
फसल हो गयी बर्बाद
गुरूवार रात से रुक रूककर बारिश और ओले गिरना जारी है, जिससे खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। क्यूंकि अब गेंहू की कटाई शुरू ही होने वाली थी लेकिन कुदरत के कहर ने किसानों की उम्मीदों और मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों से साठ से सत्तर फीसदी फसल के नुकसान की बात कही है। उधर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी तहसीलों में लेखपालों को फसल का नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द शासन को मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेजी जा सके।
होली पर हर्ष फायरिंग कर वर्चस्व कायम करना चाहता था छात्र, वीडियो वायरल होते ही तलाश में जुटी पुलिस
बारिश का अलर्ट
उधर मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे फिर ओले और बारिश की चेतावनी जारी की है। स्थानीय मौसम अधिकारी निसार अहमद ने बताया कि फ़िलहाल अगले दो से तीन दिन तक बारिश और ओले गिर सकते हैं। इसलिए तापमान में बदलाव होगा, सुबह शाम ठंड रहने के साथ तेज धूप से पारा चढ़ेगा।
Updated on:
13 Mar 2020, 4:15 PM IST
Published on:
13 Mar 2020, 3:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.