5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर हर्ष फायरिंग कर वर्चस्व कायम करना चाहता था छात्र, वीडियो वायरल होते ही तलाश में जुटी पुलिस

Highlights: -वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया गया है -होली पर्व पर युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है -वीडियो वायरल के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया
less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-03-13_14-58-34.jpg

शामली। जनपद में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर शामली में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अवैध हथियार लिए एक युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है और पास में खड़ा युवक वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने गांव में वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग करते हुए वीडियो बनवाया है।

यह भी पढ़ें : यमुना में नाव डूबने से किशोरी की मौत, दो महिलाएं लापता, चार लाख रुपये देने का ऐलान

उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया गया है। होली पर्व पर युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है। युवक अलग ही अंदाज में होली मना रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष झिंझाना ने संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की शिनाख्त की। आरोपी युवक एमटेक का छात्र बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाता रहा युवक, प्रेगनेंट होने पर हुआ फरार

फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दम भर रही है। हर्ष फायरिंग का वायरल वीडियो झिंझाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। उधर, मामले ममें एसपी विनित जयसवाल का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवकी पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग