मुरादाबाद: जनपद के मूंडापाण्डेय थाना क्षेत्र में स्कूल बस से शराब तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने एक शिकायत पर स्कूल बस के ड्राईवर को 85 पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी इस बात की है कि थाने के सामने से बस में रोजाना शराब तस्करी कर ला रहा था और इलाके में बेच रहा था, जिसकी उसे भनक तक नहीं लगी। जिससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।