26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था सिपाही का इकलौता बेटा, घर आई खबर तो मच गया कोहराम

मारपीट की घटना होटल के बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Nov 2018, 8:49 PM IST

moradabad

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गया था सिपाही का इकलौता बेटा, घर आई खबर तो मच गया कोहराम

मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हडकंप मच गया। जब सिपाही के बेटे के बर्थडे वाले दिन उसकी मौत की खबर पहुंची। सिपाही का बेटा दोस्तों के साथ पार्टी करने होटल में गया था। वहां किसी बात पर दोस्तों से झगड़ा हुआ उसमें मारपीट में उसे इतनी चोट आई कि उसकी मौत हो गयी। मारपीट की घटना होटल के बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।

जीजा ने को बुलाया घर से बाहर फिर किया ऐसा हाल कि देखने वालों के भी उड़ गए होश

जन्मदिन मनाने गया था

जन्मदिन पार्टी के दौरान जान गंवाने वाला हिमांशु सिंह उर्फ हनी सिंह(21)मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार का रहने वाला था। वह इंटर का छात्र था। तीन बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। पिता रवींद्र सिंह सिपाही हैं। उनकी तैनाती रामपुर में है। सोमवार को हिमांशु का जन्म दिन था। लिहाजा उसने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पार्टी का आयोजन किया था। देर रात तक उसने दोस्तों के साथ जन्म दिन की पार्टी में डांस किया।

युवक की हत्या होने के बाद पत्नी ने की शिकायत, आरोपी आया पकड़ में तो सभी रह गए हैरान

दोस्तों पर आरोप

परिवार वालों का आरोप है कि पार्टी के दौरान ही उसका दोस्तों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। वहीँ उसकी हत्या कर दी गई। हालत बिगड़ने पर साईं अस्पताल में भर्ती कराकर दोस्त फरार हो गए। सोमवार रात तीन बजे पुलिस ने फोन कर जानकारी दी। साईं अस्पताल पहुंचे तो हिमांशु की मौत हो चुकी थी।

महिला कॉन्स्टेबल कप्तान से बोली, सर सिपाही मुझको भेजता है यह, देखकर दंग रह गए एसएसपी

जांच की जा रही

इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना ने बताया की पोस्टमार्टम में शारीर में चोटों की पुष्टि हुई है। यानि हिमांशु के साथ मारपीट की गयी थी। परिजन जो तहरीर देंगे उसके हिसाब से कार्यवाही होगी। अभी तक हिमांशु के दोस्त सामने नहीं आये हैं।