बसपा जिलाध्यक्ष इंजी. दीपेंद्र बौद्ध के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह को विधानसभा की सदस्यता से भी बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस द्वारा गरीबों, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सर्वसमाज की रक्षार्थ एवं मौलिक अधिकारों के लिए भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए पवित्र भारतीय संविधान का अपमान किया गया है। इसलिए कांग्रेस विधायक के खिलाफ गभीर आपराधिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। बसपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश के सभी नागरिकों का अपमान किया गया है। इस कारण पवित्र भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश करने वाले के विरुद्ध देशद्रोह का मामला चलाया जाए। आंदोलन में प्रदेश महासचिव रामप्रकाश राजौरिया, सोनेराम कुशवाह, पूर्व विधायक मनीराम धाकड़, जोन प्रभारी डॉ. विद्याराम कौशल, डॉ. सुरेंद्र शाक्य, डॉ. रमेश कुशवाह, लाल सिंह केवट, बैजनाथ बौद्ध, सतीश बघेल, रबी वित्तल, राजेंद्र कंषाना, भानू भास्कर, विजय सोलंकी, वैशांदर बाथम, नारायण बाजौरिया, मान सिंह, राजेंद्र भारती आदि शामल रहे।