10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑटो पाटर्स की दुकान में आग, 11 लाख की क्षति

दो मंजिला मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त, शुक्रवार की रात हुआ हादसा

2 min read
Google source verification
Morena News, Morena Hindi News, Mp Hindi News, Fire, Auto Parts, Morena, Shop

आग से जला दुकान का सामान।

पोरसा. नगर के अग्रसेन चौराहा स्थित एक ऑटो पाटर्स की दुकान में शुक्रवार की रात आठ बजे आग लग गई। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान आग ने दुकान के ऊपर रिहायशी मकान को भी अपना जद में ले लिया, जिससे मकान की दूसरी मंजिल भी जल गई। हादसे में लगभग 11 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक अग्रसेन चौराहा के पास शंकरलाल अग्रवाल के मकान में जुगनु खां व मुस्तकिन खां की साइकिल व ऑटो पाटर्स की दुकान है। शाम को दोनों अपनी दुकान को रोज की तरह बंद कर चले गए। शाम आठ बजे के करीब लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा। जिस पर शंकरलाल अग्रवाल को सूचना दी गई। शटर खोलकर देखा तो दुकान में आग भड़की हुई थी। तुरंत ही शंकरलाल का परिवार भी बाहर आ गया। सूचना मिलने पर लगभग एक घंटे बाद पोरसा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग ने धीरे-धीरे मकान की दूसरी मंजिल को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग को बढ़ता देख अम्बाह से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। इस दौरान चार फायर ब्रिगेड लगातार आग पर काबू करने की कोशिश करती रहीं। चूंकि ऑटो पाटर्स की दुकान होने से उसमें रबर और टायर, ऑयल होने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग भी बेकाबू होती गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस दौरान दुकान का पूरा सामान खाक हो गया और शंकरलाल अग्रवाल की दूसरी मंजिल पर भी भारी नुकसान हुआ। सुबह होने पर पटवारी ने नुकसान का पंचनामा तैयार किया, जिसमें लगभग 11 लाख रुपए की क्षति दुकान में होना बताया गया। साथ ही मकान को भी क्षति पहुंची।
यह सामान हुआ जलकर खाक
बाइक के 800 टायर व 1000 ट्यूब, साइकिल के एक हजार ट्यूब व 250 टायर, 100 नग हवा के पम्प, 20 नग नई साइकिल, 15 नग रेंजर साइकिल, 7 नग पुरानी साइकिल, 20 नग बच्चों की साइकिल, 20 नग ट्राइसिकल, 1200 शीट कवर, 1 कम्प्रेशर, 50 नग पम्प लेजम, दुकान का फर्नीचर व 8650 नकद रुपए जल गए।