14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध नाव संचालन को लेकर वन विभाग की टीम पर फायरिंग, अधिकारियों में हडक़ंप

पुलिस मौके पर पहुंची नाव छोडकऱ भागे संचालक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

monu sahu

•

Updated: 23 Jul 2019, 6:09 PM IST

Firing on forest department team

अवैध नाव संचालन को लेकर वन विभाग की टीम पर फायरिंग, अधिकारियों में हडक़ंप

मुरैना। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के मुरैना जिले के पोरसा के रायपुरा और उत्तरप्रदेश में बाह के क्योरी घाट के बीच चंबल नदी पर अवैध नाव संचालन कर रहे लोगों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। वन विभाग की टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद नाव को मप्र की सीमा में लाकर बांधने के बाद उसके संचालक आरोपी मौके फरार हो गए। नाव को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शिकायत उसैदघाट पर नाव संचालन को वन विभाग ने दो दिन पहले रुकवा दिया था।

इसे भी पढ़ें : मरीजों के सामने फट गया ऑक्सीजन का सिलेंडर, लोगों में मची अफरा-तफरी

इसके बाद कुछ लोगों ने पोरसा के रायपुरा और उत्तरप्रदेश के क्योरी घाट के बीच दबंगों ने नाव संचालन शुरू कर दिया। नाव जब यूपी की सीमा में पहुंची तो वन परिक्षेत्र बाह के रेंजर आरके राठौर नाव को रुकवाने पहुंचे। नाव संचालन कर रहे लोगों ने वन विभाग की टीम पर फायर कर दिया। इससे पूरी टीम ने भागकर अपनी जान बचाई।

इसे भी पढ़ें : तेज स्पीड से दौड़ रही थी ट्रेन तभी सामने से कूदा युवक

इस बीच नाव संचालक नाव को लेकर मप्र की सीमा में आ गए। फायरिंग करने वाले नाव को नदी के घाट पर बांधकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्योरी घाट पर थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मप्र में महुआ थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। अब आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : रहस्यमयी है भरका महादेव का मंदिर, चन्द्रशेखर आजाद ने यहां की थी पूजा, जानिए

100 रुपए प्रति सवारी वसूली
नाव से आने-जाने वालों से 100 रुपए लिए जा रहे हैं। वाहनों का किराया अलग से वसूला जा रहा है। वाहनों को नाव पर चढ़ाने-उतारने का तरीका देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद कभी बने ड्रायवर तो कभी बने मंदिर के पुजारी, ऐसे यहां काटे थे दिन