29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव प्रत्याशियों को SDM की चेतावनी, बोले- जरा भी गड़बड़ की तो घरों पर चलेगा बुल्डोजर, जेल भी पक्की

SDM राजीव समाधिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि, महिला प्रत्याशियों के परिजन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ की तो प्रत्याशी खुद मायके में भी मुंह दिखने लायक नहीं रह पाएंगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jun 2022, 7:38 PM IST

News

चुनाव प्रत्याशियों को SDM की चेतावनी, बोले- जरा भी गड़बड़ की तो घरों पर चलेगा बुल्डोजर, जेल भी पक्की

प्रत्याशियों के साथ मतदान के दौरान शांति और व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक में एसडीएम समाधिया ने कहा कि, प्रत्याशियों और परिजन के गले में बंधपत्र का पट्टा है। गड़बड़ी की तो राशि जब्त करने के साथ ही छह माह की जेल और मकान पर बुल्डोजर चलना तय है। यहां 80-85 प्रतिशत मकान बिना अनुमति बने हैं। इसलिए प्रत्येक प्रत्याशी और उनके समर्थक सतर्क रहें, क्योंकि कोई भी गड़बड़ी सोशल मीडिया के दौर में छिपी नहीं रहेगी, विरोधी सीसीटीवी कैमरे की तरह काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लेकर झूमकर नाचे शिवराज, आदिवासियों को रिझाने की कोशिश


तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में SDM की दो टूक

तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि, अभी प्रेम से समझाया जा रहा है, नहीं माने तो दूसरे तरीके प्रशासन अपनाएगा। हमने नामांकन के दौरान प्रत्याशियों का हर प्रकार से सहयोग किया, कोई नामांकन निरस्त नहीं किया, कोई कमी दिखी तो बुलवाकर पूरा कराया। लेकिन अब आपकी बारी है, चुनाव में हमारा पूरा सहयोग करें। कहीं से भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और अगर की तो कार्रवाई में कोई माननीय भी आड़े नहीं आ पाएंगे। हमने कोई बात ठान ली तो पूरी करके ही मानेंगे।


'80-85 फीसदी मकान बिना अनुमति, बुल्डोजर चलाना बेहद आसान है'

बैठक के दौरान एसडीएम ने कहा कि, सबको मालूम है कि, 80-85 फीसदी मकान बिना अनुमति बने हैं। इसलिए उपद्रव किया तो बाबा का बुल्डोजर चलेगा, प्रेम से न माने तो दूसरे तरीके भी अपनाएंगे। महिला के लिए पद आरक्षित होने से पति, ससुर ने नामांकन तो भरवा दिया, मतदान केंद्र पर गड़बड़ की तो 120 बी में महिला पर एफआईआर और जेल जाना पड़ेगा, ऐसी नौबत न आने दें।

यह भी पढ़ें- सरकारी नियम के तहत 21 साल में पार्षद तो बन जाएंगे, पालिका-परिषद अध्यक्ष नहीं बनेंगे


बंधपत्र की शर्तों का पालन करें प्रत्याशी- SDM

बंधपत्र की शर्तों का उल्लंघन कर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस इस्तगासा प्रस्तुत करेगी, नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को सुनकर चार से पांच दिन में कार्रवाई कर छह माह के लिए जेल भेज दिया जाएगा। दो लोगों को बंधपत्र की शर्तों का उल्लंघन करने पर जेल भेजा जा चुका है। जिसे संदेह हो वो अंबाह जेल में जाकर उनसे मिलकर आ जाए।

यह भी पढ़ें- रफ्तार ने ली जान : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर


गड़बड़ी करने वाले प्रत्याशियों को खुली चेतावनी

एसडीएम ने आगे ये भी कहा कि, मताएं-बहनें चुनाव लड़ें, आगे बढ़ें, खुशी की बात है। लेकिन मतदान के दिन या पहले किसी प्रत्याशी या मतदाता को डराया-धमकाया तो ऐसा न सोचें कि पता नहीं चलेगा, विरोधी पीछे लगे हैं। वीडियो आ जाएगा, फिर कार्रवाई से कोई नहीं बचा पाएगा। इसलिए शांतिपूर्ण चुनाव करें और कानूनी कार्रवाई से बचें। एसडीएम ने कहा कि, सामान्य तौर पर हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन महत्वपूर्ण समय पर हम किसी को छोड़ते भी नहीं है। चुनाव महत्वपूर्ण है, इसलिए गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मकानों पर बुल्डोजर चलेंगे, जिन पर पूर्व में चलें हैं पता करें उन्हें कोई बचा नहीं पाया।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ