29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लेकर झूमकर नाचे शिवराज, आदिवासियों को रिझाने की कोशिश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा और NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई गईं द्रौपदी मुर्मू का पोस्टर हाथ में लेते हुए आदिवासी नृत्य किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jun 2022, 7:04 PM IST

News

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लेकर झूमकर नाचे शिवराज, आदिवासियों को रिझाने की कोशिश

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में आयोजित आदिवासी कार्यक्रम बहुत खास रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा और NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई गईं द्रौपदी मुर्मू का पोस्टर हाथ में लेते हुए आदिवासी नृत्य किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रवक्ता नेहा बग्गा समेत कई बाजपा नेताओं समेत आदिवासी समाज के लोगो गीतों पर जमकर नृत्य किया।

आपको बता दें कि, द्रोपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर मध्य प्रदेश भाजपा ने पार्टी और सरकार के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करने के लिए उत्सव स्वरूप आभार कार्यक्रम आयोजित किया। सीएम ने राष्ट्रपति प्रत्याशी मुर्मू की फोटो हाथ में उटाकर झूमकर नृत्य किया।

यह भी पढ़ें- सरकारी नियम के तहत 21 साल में पार्षद तो बन जाएंगे, पालिका-परिषद अध्यक्ष नहीं बनेंगे

PM ने वो कर दिखाया, जो कोई सोच नहीं सकता: शिवराज

नृत्य कार्यक्रम के बाद आयोजन में आदिवासियों की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज भाषण का दिन नहीं है, आनंद और उत्सव का दिन है, ये मध्य प्रदेश के 2 करोड़ आदिवासियों के सम्मान का दिन है। आज नाचने और गाने बजाने का दिन है। सीएम ने कहा कि, जो किसी ने नहीं सोचा था, वो पीएम मोदी ने कर दिखाया है। आदिवासी समाज की बहन एक दिन भारत के सर्वोच्च पद पर बैठेगी। राष्ट्रपति होगी और तीनों सेनाओं की मुखिया होंगी। बीजेपी ने साधारण घर में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया, जो शिक्षक बनीं, बाद में पार्षद और विधायक भी बनीं। उड़ीसा में मंत्री रहीं। इसके बाद राज्यपाल भी रहीं और अब राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ