मुरैना। चंबल के मुरैना में रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि भाई बाल-बाल बच गया। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया जो कि करीब तीन घंटे तक लगा रहा। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब सवा सात बजे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल से स्कूल जा रहे भाई बहन को टक्कर मार दी,जिससे बहन की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई बाल-बाल बच गया।