14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंककर बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन किशोर, पुलिस में खलबली

गार्ड की आंखों में झोंका मिर्ची का पाउडर,पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

monu sahu

•

Updated: 26 Jun 2019, 12:23 PM IST

child protection home in morena

बड़ी खबर : गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंक कर बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन किशोर,पुलिस में खलबली

मुरैना। चंबल संभाग के बाल संप्रेक्षण गृह से तीन किशोर पुलिस गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि भिंड के इन किशोर को हत्या के प्रयास और दलित उत्पीडऩ की धाराओं में यहां रखा गया था। मंगलवार देर शाम खाना खाने के बाद तीनों संप्रेक्षण गृह के आंगन में प्रतिदिन की तरह घूम रहे थे। तभी पूर्व नियोजित योजना को अंजाम देने के लिए एक किशोर पुलिस सशस्त्र गार्ड के पास आया और उसने मिर्ची पाउडर गार्ड की आंखों में झोंक दिया।

इसे भी पढ़ें : पच्चीस मिनट की बारिश से लोगों को मिली राहत, मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

इसके बाद तीनों मुख्यद्वार की कुन्दी खोलकर फरार हो गए। गार्ड ने बताया कि इन किशोर को अपने पास से जब गार्ड ने धक्का दिया तो वह गेट से जा टकराया, इससे गेट का कुंदा खुल गया और तीनों एक साथ वहां से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद सिपाही ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इसे भी पढ़ें : अब शहर में आरटीओ ने बनाए नौ रूट, इन रास्तों से गुजरेंगे टेम्पो, जानिए

दूसरी है यह घटना
आपको बता दें कि एक साल पहले भी ठीक इसी तरह की घटना यहां हो चुकी है। यह दूसरी घटना है जब बाल संप्रेषण गृह से बच्चे भाग निकले हैं। सूत्रों ने बताया कि बच्चों की देखरेख के लिए वहां जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है,

इसे भी पढ़ें : 15 दिन से प्रभारी मंत्री के रिश्तेदार बनकर सर्किट हाउस में रुके यह लोग, जब सामने आई सच्चाई तो उड़े होश

वे कर्तव्य का ठीक से पालन नहीं करते है। साथ ही कर्मचारी मुख्यालय पर नहीं रहते। इसका लाभ उठा कर विभिन्न अपराधों में यहां रखे गए बच्चे संप्रेषण गृह से भागने की फिराक में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें : ग्वालियर-चंबल संभाग में कब आएगा मानसून और गर्मी से कब मिलेगी राहत, जानिए