28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन छुट्टी तीसरे दिन बैंक में नेट बंद, उपभोक्ता परेशान

दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mahendra Kumar Rajore

•

Updated: 29 May 2018, 5:56 PM IST

Morena News, Morena Hindi News, Mp News, Morena, Consumer disturbed, Strike, Bank employee

एसबीआई बैंक के गेट पर लगा ताला।

जौरा. नगर की एसबीआई बैंक के उपभोक्ता लेन देन न हो पाने की वजह से परेशान है। शनिवार व रविवार का अवकाश होने के बाद तीसरे दिन सोमवार को जब बैंक खुली तो बैंक का नेट खराब हो गया, जिसकी वजह से गेट पर तख्ती टांग कर कामकाज बंद होने की सूचना दे दी गई। बैंक में काम बंद होने का असर एटीएम पर भी पड़ा है। चार से पांच एटीएम भी बंद पड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उपभोक्ता परेशान है। उधर यह परेशानी और भी बढ़ सकती है क्यों कि 30 व 31 मई को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे कामकाज बंद रहेगा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार व रविवारका अवकाश होने की वजह से सोमवार को एसबीआई बैंक में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ थी। लेकिन यहां बैक खुलने के बाद से ही काम शुरू नहीं हो सका। नेट बंद होने की वजह से कोई लेन देन नहीं हो सका। लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया, जिसके बाद निराश होकर वापस चले गए। एसबीआई से प्रतिदिन से लगभग सात से आठ करोड़ रुपए का लेन देन होता है। जिससे ग्राहक परेशान नजर आए। काम न होने का असर एसटीएम पर भी दिखाई दिया, नगर के एसबीआई एटीएम भी पूरी तरह से बंद रहे। जिससे परेशानी और भी बढ़ गई। महज यही नहीं उपभोक्ताओं की परेशानी आगे और भी बढ़ सकती है अगर मंगलवार को नेट चालू नहीं हो सका तो कामकाज फिर से बंद रखा जाएगा। इसके बाद बुधवार व गुरुवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। अब सीधे ही शुक्रवार को बैंक खुलेगा। लगभग पूरा सप्ताह ही लोगों को लेन देने के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
कथन
हमने बीएसएनएल में नेट ठीक करने के लिए बात की है, मुरैना से टीम मंगलवार को आएगी, तभी इसे ठीक किया जाएगा।
शिवकिशोर, शाखा प्रबंधक, एसबीआई, जौरा
दहेज प्रताडऩा से तंग आकर की फांसी लगाने की कोशिश
मुरैना. नूराबाद थाना क्षेत्र के धनेला गांव निवासी महिला पपिया गुर्जर (27) ने रविवार की सुबह अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उसके पति राधाचरण ने उसे देख लिया जिस पर उसे बचा लिया। पपिया ने पुलिस को बताया कि उसके ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते है। उसकी मारपीट की जाती है, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया। पुलिस ने पपिया गुर्जर की फरियाद पर आरोपी कमला, रामनाथ, राधाचरण गुर्जर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।