14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : अपना घर बचाने आग में कूदी महिला की मौत, गांव में तनाव

महिला की मौत के बाद (woman died jumped in fire) पुलिस-प्रशासन चौकस,आसपास के जिलों से भी बुलाया फोर्स
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

monu sahu

•

Updated: 21 Jun 2019, 5:39 PM IST

woman died

बड़ी खबर : अपना घर बचाने आग में कूदने वाली महिला की मौत, गांव में तनाव

मुरैना। पोरसा के सेंथरा-अहीर में नागाजी मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान झुलसी महिला राजाबेटी की ग्वालियर में उपचार के दौरान गुरुवार को देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को पोरसा ले जाया जा रहा है। महिला के जलने को लेकर महंत और तहसीलदार पर आग लगाने,धकेलने और एक बच्ची के लापता होने के आरोपों से उपजे तनाव के बीच महिला की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन को आशंका है कि महिला की अंत्येष्टि के समय फिर विवाद की स्थिति बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने गए दल के सामने अपना घर बचाने महिला आग में कूदी, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

इसलिए मुरैना के अलावा आसपास के जिलों से भी पर्याप्त पुलिस बल बुलाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के नेतृत्व में पुलिस सेंथरा-अहीर में मौजूद है। इसके पहले पोरसा थाना परिसर में एकत्र पुलिस बल को एएसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मौके के लिए रवाना किया। पुलिस प्रशासन ने अंत्येष्टि के समय के हालात की निगरानी के लिए फोटोग्राफी और वीडियोगाफी के प्रबंध किए हैं। महिला के दो बजे तक सेंथरा-अहीर पहुंचने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: दो फेरों के बाद वधू पक्ष ने रुकवा दी शादी, दूल्हा-दुल्हन को लेकर कहा भाई-बहन है, जानिए

ये है पूरा मामला
मुरैना जिले के पोरसा नागाजी मंदिर की ग्राम सेंथरा-अहीर में सर्वे क्रंमांक 296 रकवा 0.54 भूमि पर नोइयत मंदिर श्रीरामजानकी प्रबंधक कलेक्टर जिला मुरैना के संबंध में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार इस जमीन पर रामौतार व रामदत्त पुत्र जागेश्वर जाटव निवासी गनपत का पुरा मौजा सेंथरा-अहीर ने कब्जा कर लिया है। इस जमीन पर मकान का निर्माण करवा रहे हैं। महंत रामलखनदास नागाजी मंदिर पोरसा ने तहसीलदार पोरसा को इस संबंध में आवेदन दिया था। इसमें कहा गया था कि अतिक्रमण हटाने की बात कहने पर अनावेदक अपशब्द कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य कैंप के दिग्गज मंत्री ने सूर्य से की सिंधिया की तुलना और दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

इस पर तहसीलदार ने सोमवार को थाना पुलिस पोरसा को राजस्व निरीक्षक,पटवारी के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण हटावाने के आदेश दिए थे। अतिक्रमण हटावाने को लेकर दोपहर में करीब 1 बजे टीम पहुंची तो कब्जा किए हुए परिवार ने सामान हटाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। लेकिन प्रशासन का कहना था कि पहले भी एक प्रकरण दर्ज है और कब्जेदारी हटते नहीं है। इसलिए हिटैची से पक्का अतिक्रमण तोडऩे की तैयारी कर ली।

इसे भी पढ़ें: यह है झांसी की रानी की शादी का कार्ड, देखिए उनसे जुड़ी ऐसी ही बेहद दुर्लभ चीजें

इस पर अतिक्रमणकारियों ने घर के बाहर रखे फसलों के अवशेषों में आग लगा दी। जिसके बाद इस आग में घर की महिला राजाबेटी कूद गई थी जो कि बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद वहां एकत्र लोग आक्रोशित होकर अनयिंत्रित हो गए और पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही फायर ब्रिगेड चालक बैक में ही लेकर भाग गया। वहीं हिटैची और तहसीलदार की गाड़ी में नुकसान हुआ है। घटना के बाद से मौके पर आक्रोशित लोग जाम लगा दिया था। बाद में कलेक्टर प्रियंका दास व एसपी डॉ असित यादव घटना स्थल पर पहुंचे और झुलसी हुई महिला को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर करवाया जहां उपचार के दौरान गुरुवार की रात को उसकी मौत हो गई।