मुरैना। पोरसा नागाजी मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और पुलिस की टीम के सामने ही कब्जेधारियों ने अपनी झोंपड़ी में आग लगा दी। अपनी झोंपड़ी को जलता देखकर जलती आग में घर की एक महिला कूद गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। इससे आक्रोशित लोगों ने थ्रीडी मशीन,फायर ब्रिगेड और तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव कर तोडफ़ोड़ कर दी। बाद में पोरसा-मुरैना मार्ग पर पचपेंड़ा के पास जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक आंदोलन जारी है। वहीं महिला को उपचार के लिए नहीं भेजा गया है।