26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GENIUS: फिर से ‘गदर’ का जादू चलाने को तैयार उत्कर्ष, GENIUS से बॉलीवुड में दर्ज कराई दस्तक

जीनियस दो प्रतिभाशाली दिमाग की कहानी है।
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Aug 23, 2018

genius

genius

निर्देशक : अनिल शर्मा

संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : उत्कर्ष शर्मा, ईशिता चौहान, मिथुन चक्रवर्ती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयशा जुल्का, अभिमन्यु सिंह, केके रैना
रिलीज डेट : 24 अगस्त 2018


गदर एक प्रेम कथा जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म बना चुके निर्देशक अनिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'जीनियस' के जरिये अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को अभिनय की दुनिया में उतार रहे हैं। जीनियस दो प्रतिभाशाली दिमाग की कहानी है। एक युवा और बुद्धिमान रॉ एजेंट (उत्कर्ष शर्मा) अपने प्यार (इशिता चौहान) के साथ शांतिपूर्वक जीवन बीता रहा है। उसकी शांति तब भंग हो जाती है जब राह में एक चालाक जीनियस (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) आ खड़ा होता है। इन दोनों के संघर्ष से रोमांच और एक्शन की चिंगारियां निकलती हैं। साथ में संगीत और रोमांस भी है। ‍'दिल की लड़ाई दिमाग से' को 'जीनियस' में दर्शाया गया है। जीनियस से सिर्फ उत्कर्ष शर्मा ही नहीं बल्कि इस फिल्म की एक्ट्रेस इशिता चौहान भी बॉलीवुड मे कदम रखने जा रही हैं। उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर और गानों में देखने को मिली है। जीनियस के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म के गाने हिट हो चुके हैं। जिनियस को खुद अनिल शर्मा ने डॉयरेक्ट किया है।

फिल्म में नवाज का दिलचस्प किरदार
हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बातचीत की। उन्होंने हीरो की बजाय विलेन जैसी इमेज बनने के सवाल पर नवाज ने कहा, मैं विलेन नहीं हूं। मुझे बहुत अफसोस और दुख होता है, जब फिल्म देखे बिना ही सिर्फ कैरेक्टर के बारे में सुनकर आपको विलेन घोषित कर देते हैं। मैंने फिल्म में बंदूक चला दी, तो मैं विलेन हो गया। मैंने हीरोइन के साथ गाया नहीं डांस नहीं किया, तो मैं विलेन हो गया। ऐसा नहीं है। आजकल ग्रे शेड्स के कैरेक्टर दिखाए जा रहे हैं। वो जमाना बीत गया जब अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा जैसे विलेन होते थे। अब तो विलेन की खूबी भी फिल्म में दिखाई जाती है और हीरो की कमजोरी भी।