25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ishq Vishk Rebound Review: बिल्कुल अलग तरह की लव स्टोरी है ‘इश्क विश्क रिबाउंड’, एक बार देखनी तो बनती है

Ishq Vishk Rebound Review: ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन की डेब्यू मूवी 'इश्क विश्क रिबाउंड' रिलीज हो चुकी है। यहां जानिए कैसी है फिल्म?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 21 Jun 2024, 5:45 PM IST

Ishq Vishk Rebound Review In Hindi a refreshing take on love and friendship

Ishq Vishk Rebound Review: रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हाल फिलहाल दर्शकों को सिनेमाघरों में ऐसी फिल्में कम ही देखने को मिली हैं। ऐसे में 'इश्क विश्क रिबाउंड' दर्शकों के लिए एक अलग एक्सपीरियंस हो सकती है। यह कई मायनों में बिल्कुल अलग है। फिल्म में प्यार और दोस्ती से जुड़े जज्बातों को खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा गया है।

डायरेक्टर निपुण धर्माधिकारी की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' आसानी से आपके दिल में उतर जाएगी। फिल्म के निर्माताओं ने पिछले कुछ समय से गायब हो चुके रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर को वापस लाने का बेहतरीन प्रयास किया है। इसमें कोई शक नहीं कि यह फिल्म आज के युवाओं और जनरेशन को बेहद पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें: 43 साल की करीना कपूर की फिटनेस का राज है ये योगासन, रोजाना करती हैं

यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर सुपरहिट फिल्म 'इश्क विश्क' का सीक्वल है।


फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी राघव (रोहित सराफ), साइना (पश्मीना रोशन), साहिर (जिब्रान खान) और रिया (नायला ग्रेवाल) के इर्द-गिर्द घूमती है। प्यार, दोस्ती और रिलेशनशिप को लेकर चारों की अपनी अलग-अलग राय है। लेकिन जल्द ही उनके रिश्तों में ऐसा मोड़ आता है कि कन्फ्यूजन पैदा होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के इवेंट में अमिताभ बच्चन ने छुए इनके पैर, जानिए कौन है ये शख्स

फिल्म के हर एक कैरेक्टर की एक खूबसूरत कहानी है और उनके अपनी फैमिली के साथ भी यूनिक इक्वेशन है।

फिल्म में राघव, सान्या और साहिर बचपन के जिगरी दोस्त हैं और बड़े होने के साथ-साथ साहिर और सान्या की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। वहीं, राघव को अपने कॉलेज की एक लड़की रिया से प्यार हो जाता है। कहानी में सब सही चल रहा होता है, लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब साहिर और सान्या का ब्रेकअप हो जाता है और सान्या, राघव के करीब आ जाती है। लेकिन इस दौरान राघव की जिंदगी में रिया भी मौजूद होती है।

रोहित सराफ और पश्मीना रोशन ने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाया है। उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं। दोनों की परफॉर्मेंस आसानी से आपका दिल जीत लेगी। फिल्म में पश्मीना चुलबुली और प्यारी लड़की के रूप में नजर आ रही है। उनमें इंडस्ट्री की एक नई लीडिंग एक्ट्रेस की सारी खूबियां है।

यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा-2’ की टीम के साथ मिलाया Sunny Deol ने हाथ, अब साउथ में ही होगा धमाका, सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

वहीं नायला ग्रेवाल ने अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इंडस्ट्री में बतौर मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का किरदार निभाने वाले जिबरान खान की लीड हीरो के रूप में पहली फिल्म है। वह राघव के सबसे अच्छे दोस्त और साइना के एक्स-बॉयफ्रेंड के रोल में परफेक्ट लग रहे हैं।

फिल्म के हर पहलू पर खास ध्यान दिया गया है। फिल्म आखिर में आपके दिल पर अपनी छाप छोड़ेगी। चाहे वह कहानी हो, सिनेमैटोग्राफी हो, एडिटिंग हो या फिल्म के लीड एक्टर्स की एक्टिंग हो, फिल्म में सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे किए गए हैं। फिल्म बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरेगी।

यह भी पढ़ें: OTT Release: ‘कोटा फैक्ट्री 3’ से ‘बैड कॉप’ तक, रोमांस-एक्शन से भरा होगा ये सप्ताह, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

फिल्म का म्यूजिक दिल को सुकून देने वाला है और यह फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। फिल्म के लिए कुछ पुराने हिट गानों को फिर से रिक्रिएट किया गया है जो आपको एक अलग तरह की पुरानी यादों में ले जाएगा।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें – Bollywood News In Hindi

रमेश तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स के बैनर तले निर्मित 'इश्क विश्क रिबाउंड' एक बेहतरीन फिल्म है। इसकी बहुत अच्छे से एडिटिंग की गई है।

फिल्म की अवधि दो घंटे से भी कम है। इसे इतने दिलचस्प तरीके से बनाया और पेश किया गया है कि फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करेगी। यह एक पैसा वसूल फिल्म है जिसे सिनेमाघरों में जाकर देखा जा सकता है।

फिल्म: इश्क विश्क रिबाउंड

फिल्म की अवधि: 106.42 मिनट

निर्देशक: निपुण अविनाश धर्माधिकारी

कलाकार: रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिबरान खान और नायला ग्रेवाल

निर्माता: रमेश तौरानी संगीत: रोचक कोहली

रेटिंग: 3 स्टार