Box Office Collection: विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो (Leo) ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे कर लिए हैं और 8वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म का घरेलू कलेक्शन 300 करोड़ हो गया है लियो का क्रेज वीकेंड के अलावा वीकडेज में भी दिखाई दे रहा है लियो की कमाई ने, गणपत और यारियां 2 जैसे फिल्मों की कमर तोड़ कर रख दी है ये फिल्में हर दिन औंधेमुंह गिर रही हैं लियो ने जहां बुधवार को वर्ल्डवाइड में 500 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था वहीं अब वीकेंड पर फिल्म से उम्मीद है कि ये 1000 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लेगी। अब Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के अनुसार गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी कर दिया है जो रिकॉर्ड तोड़ बताया जा रहा है।