Box Office Collection: तेजस (Tejas) का तेज संडे तीसरे दिन भी नहीं दिखा। फिल्म ने वीकेंड पर भी फैंस का काफी निराश किया है जहां कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने खुद वीडियो जारी कर तेजस देखने की अपने फैंस से रिक्वेस्ट की थी उसका कोई फायदा नहीं हुआ, तेजस से जैसा कलेक्शन ओपनिंग पर किया था वैसा ही संडे को भी रहा। हर दिन खुद को नीचे गिरता देख रही है जहां कंगना को अपनी फिल्म से काफी उम्मीदें थी वह धरी की धरी रह गई। फिल्म ने फ्लॉप होने का मानो जैसा ठान ली हो। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और फिल्म अब तक 4 लाख का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के अनुसार जो तेजस के तीसरे दिन के आंकड़े जारी किए है उसके अनुसार तेजस का कलेक्शन क्रैश होता दिख रहा है।