Box Office Collection: साउथ की फिल्मो का जादू अब बॉलीवुड पर भी दिखता है विजय थलापति की लियो को हिंदी में भी रिलीज किया गया तो उसका फायदा फिल्म का काफी हुआ। लियो में संजय दत्त का भी जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है विजय के फैंस का लियो को लेकर क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। जहां फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं वहीं फिल्म इन 4 दिनों में 200 करोड़ तक पहुंचने वाली है, फिल्म का बजट महज 250 से 300 करोड़ है तो ये साफ है कि फिल्म अपनी लागत से कई गुणा कमाएगी। अब Sacnilk के ट्रेड के अनुसार लियो ने रविवार यानी चौथे दिन भयंकर कलेक्शन किया है और मंडे तक लियो की कमाई 200 करोड़ पार हो जाएगी।